लोकायुक्त पुलिस ने PWD विभाग के SDO को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए किया गिरफ्तार | New India Times

राकेश यादव, सागर (मप्र), NIT:

लोकायुक्त पुलिस ने PWD विभाग के SDO को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए किया गिरफ्तार | New India Times

लोकायुक्त पुलिस सागर ने कार्यवाही करते हुए पीडब्लूडी विभाग के PIU में पदस्थ SDO को 20 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। SDO ने रनिंग बिलों के भुगतान के एवज में रिश्वत मांगी थी।
लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक रामेश्वर यादव के अनुसार आवेदक निलेश दिक्षित उम्र 33 वर्ष जिला सागर ने कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी। सागर एस.डी.ओ. PWD (piu ) मुलायम प्रसाद अहिरवार द्वारा आवेदक के इनडोर स्टेडियम खुरई व मालथोन के रनिंग बिलों के भुगतान करने की एवज में 20,000 रु मांग रहा है।
लोकायुक्त पुलिस DSP राजेश खेड़े ने स्टाफ के साथ तहसीली परिसर सागर स्थित PWD कार्यालय में बीस हजार रुपये की रिश्वत लेते मुलायम अहिरवार को गिरफ्तार किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article