अरशद आब्दी, ब्यूरो चीफ, झांसी (यूपी), NIT:

अमन की नगरी में आज मोहोल्ला मेवतीपुरा शिया मस्जिद समीप अज़ाखानए मरहूम सादिक़ अली साहब के अज़ाखाने में एक धर्मिक संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें हिन्दुस्तान के मशहूरो मुआरूफ़ मौलाना कल्बे जव्वाद सहाब ने मजालिस के फ़राइज़ अंजाम देते हुए युवा पीढ़ी को मजलिस के माध्यम से बताया कि खुदा ला शरीक़ है यानी वो किसी को दिखाई नहीं देता एवं हम सबको सभी धर्मों की इज़्ज़त करनी चाहिए. वहीं कर्बला से आई हुई ज़री की भी लोगों ने ज़ियारत की एव मन्नत मांगी. वहीं देखा जाए तो कोविड का भी ख्याल रखा गया.

मुख्य अतिथि में झाँसी जुमा वल जमात आली जनाब सैय्यद शाने हैदर आब्दी साहब, आली जनाब फरमान आब्दी साहब, मौलाना नावेद हैदर आब्दी एवं कानपुर से आए हुए हिलाल साहब, आगरा से मेहंदी साहब, बिलासपुर से अशफ़ाक़ ऊर्फ़ रानू साहब एवं झाँसी के बड़ी तादात में लोग मौजूद रहे. आभार आसिफ़ हैदर आब्दी ने व्यक्त किया. बाद मजलिस नज़रे ईमाम का भी एहतमाम रखा गया.
