सेव ट्री, सेव वाटर और क्रिसमस दिवस के कार्यक्रम का हुआ आयोजन | New India Times

अतीश दीपंकर, कहलगांव/भागलपुर (बिहार), NIT:

सेव ट्री, सेव वाटर और क्रिसमस दिवस के कार्यक्रम का हुआ आयोजन | New India Times

भागलपुर जिले के कहलगांव शहर के राजघाट स्थित जीएम, किंडरगार्टन प्ले स्कूल के बच्चों ने आज शुक्रवार को ‘सेव ट्री, सेव वाटर‘ कार्यक्रम की प्रस्तुति कर सभी का मन मोह लिया।

कार्यक्रम में नेपथ्य से प्रकृति गीत संग बच्चों के भाव नृत्य व पर्यावरण विनाश के पश्चात् की सिसकियाँ जब सुनाई पड़ी तो खामोशी के साथ देखने वालों की आंखें भर आयीं।

कुल मिलाकर, प्रकृति के प्रति जागरूकता जगाने के उद्धेश्य में बच्चें सफल रहे साथ ही आज के दिन ही क्रिसमस के कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। नन्हें मुन्हें बच्चों ने सेंटा-क्लास के मनमोहक स्वरूप के जरिये सामाजिक सरोकार का संदेश देते हुए क्रिसमस एवं आगामी नववर्ष की खुशियाँ मनाई।

कार्यक्रम का संचालन एच एम भारती कुमारी ने किया। कार्यक्रम की प्रस्तुति में शिक्षिका अमृता, रूमाना, नूरी एवं गुंजा का योगदान रहा। कार्यक्रम की समाप्ति के उपरांत सभी बच्चों को पुरस्कृत किया गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article