शासकीय उत्कृष्ट उ.मा.वि. तिरला में कैरियर सप्ताह का हुआ समापन | New India Times

पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (मप्र), NIT:

शासकीय उत्कृष्ट उ.मा.वि. तिरला में कैरियर सप्ताह का हुआ समापन | New India Times

धार जिले के शासकीय उत्कृष्ट उमावि तिरला में दिनांक 20 दिसंबर 2021 से 24 दिसंबर 2021 तक कैरियर सप्ताह का आयोजन किया गया. आज दिनांक 24 दिसंबर 2021 को प्राचार्य महोदया श्रीमती सीमा मिश्रा की अध्यक्षता में कैरियर सप्ताह का समापन किया गया. कैरियर मार्गदर्शक श्री दशरथ सिंह सोलंकी एवं श्री योगेश पटेल ने सप्ताह भर चली गतिविधि की जानकारी दी एवं mpaspire.com की जानकारी नवी से बारहवीं तक छात्रों को दी. सभी छात्रों ने एमपी एस्पायर डॉट कॉम लॉगइन कर ढेर सारी कॉलेजों की जानकारी छात्रवृत्तियों की जानकारी प्राप्त करें. छात्रों को दसवीं के बाद रूचि के अनुसार विषय चयन की जानकारी प्राप्त हुई.
प्राचार्य महोदया ने छात्रों से कहा कि कैरियर सप्ताह का समापन हो रहा है कैरियर का नहीं, कैरियर संबंधी जानकारी किसी भी शिक्षक से प्राप्त कर सकते हैं, हमारे कैरियर मार्गदर्शक कैरियर संबंधी जानकारी देने के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे।
आज कैरियर सप्ताह समापन कार्यक्रम में कैरियर मार्गदर्शक श्री योगेश पटेल, व्याख्या श्रीमती अल्पना जोशी, दीपक यादव एवं रामेश्वर बेनल आदि उपस्थित थे. कार्यक्रम का संचालन कैरियर मार्गदर्शक श्री दशरथ सिंह सोलंकी ने किया एवं आभार आईटी शिक्षक श्री महेंद्र पाटीदार ने माना।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article