यातायात नियम तोड़ने वालों पर जुन्नारदेव पुलिस की सख़्ती, 15 वाहन चालकों से वसूला 5100 रुपये जुर्माना | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

यातायात नियम तोड़ने वालों पर जुन्नारदेव पुलिस की सख़्ती, 15 वाहन चालकों से वसूला 5100 रुपये जुर्माना | New India Times

यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने और सड़क सुरक्षा नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए जुन्नारदेव पुलिस द्वारा लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार को विशाला पहली पायरी मंदिर के सामने पुलिस टीम ने विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया।
अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 15 वाहन चालकों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई। पुलिस ने इन वाहन चालकों से नियमों के तहत कुल 5100 रुपये का समन शुल्क (जुर्माना) वसूल किया।
कार्रवाई में उप निरीक्षक मनोज चौधरी, आरक्षक संतोष धुर्वे सहित पुलिस बल के अन्य अधिकारी-कर्मचारी शामिल रहे। पुलिस ने वाहन चालकों से हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट का उपयोग करने, वाहन के आवश्यक दस्तावेज साथ रखने तथा यातायात नियमों का पालन करने की अपील की।
पुलिस ने स्पष्ट किया कि सड़क हादसों की रोकथाम और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए इस तरह की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.