आंखों की जांच होगी मुफ्त, रिपोर्ट भी रहेगी सुरक्षित; एम्स भोपाल देगा ‘आई हेल्थ पासपोर्ट’ | New India TimesOplus_16908288

अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

विश्व दृष्टि दिवस के अवसर पर एम्स भोपाल के नेत्र रोग विभाग द्वारा 8 अक्टूबर 2026 को मरीजों के लिए विशेष पहल की जा रही है। “एम्स की अनोखी पहल” के तहत नेत्र ओपीडी में आने वाले मरीजों को निःशुल्क आंखों की जांच की सुविधा दी जाएगी और जांच के प्रमुख आंकड़ों को ‘आई हेल्थ पासपोर्ट’ में दर्ज किया जाएगा।

इस सुविधा का लाभ मुख्य रूप से मध्य प्रदेश के मूल निवासियों को दिया जाएगा। नेत्र ओपीडी में आने वाले पहले 100 मरीजों को प्राथमिकता मिलेगी। खास बात यह है कि मरीजों को पर्चा बनवाने के लिए लंबी कतार में लगने की जरूरत नहीं होगी। वे सीधे वॉक-इन के माध्यम से ओपीडी में पहुंचकर जांच करा सकेंगे।

पहल के तहत मरीजों की विजन टेस्ट, एनसीटी (NCT) जांच और ऑटोरैफ (Autoref) जांच निःशुल्क की जाएगी। इन जांचों से प्राप्त आंकड़ों को मरीज के आई हेल्थ पासपोर्ट में दर्ज किया जाएगा, जिससे भविष्य में आंखों की सेहत से संबंधित जांचों की तुलना और निगरानी में मदद मिल सकेगी।

एम्स भोपाल की इस पहल का उद्देश्य लोगों में आंखों की नियमित जांच और दृष्टि संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। विश्व दृष्टि दिवस के मौके पर आयोजित यह अभियान लोगों को समय रहते आंखों की जांच कराने और अपनी नेत्र स्वास्थ्य संबंधी जानकारी सुरक्षित रखने के लिए प्रोत्साहित करेगा

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.