अहमद रज़ा खान, चुनार/मिर्ज़ापुर (यूपी), NIT:

शुक्रवार रात करीब 9:30 बजे चुनार के पक्का पुल पर एक अज्ञात महिला नए लगाए गए सुरक्षा जाल पर चढ़कर नीचे छलांग लगाने का प्रयास कर रही थी। महिला को इस स्थिति में देखकर वहां से गुजर रहे राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए उसे बचा लिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, महिला को सुरक्षित नीचे उतारने के बाद उसने मदद करने वाले राहगीरों से ही अभद्र व्यवहार करते हुए उन्हें उल्टा-सीधा सुनाना शुरू कर दिया। घटना को लेकर मौके पर कुछ देर तक लोगों की भीड़ जुटी रही।

