साबिर खान, मथुरा/लखनऊ (यूपी), NIT:

ब्रज पर्यावरण जनजागरूकता समिति उत्तर प्रदेश के संस्थापक अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने कहा कि हमारी समिति लगातार लोगों की मदद समय-समय पर करती रहती है. इसी के अंतर्गत हर साल कड़ाके की ठंड में नेकी की दीवार लगाई जाती हैं जहां पर जरूरतमंद गरीब और असहाय लोग अपने हिसाब से जूते, चप्पल, गर्म कपड़े, कंबल दिए जाते हैं. इस साल 2021 में भी लोगों की मदद के लिए तुलसी दिवस व क्रिसमस के 25 तारीख दिसंबर को लोगों की मदद के लिए नेकी की दीवार पूरे मथुरा महानगर में शुरू की जाएंगी जिसका शुभारंभ विधायक पूरन प्रकाश के द्वारा किया जाएगा. संस्था के संस्थापक अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने सभी समाजसेवियों से कहा है वह भी लोगों की मदद कर सकते हैं सभी चीजें दान करके क्योंकि हम मथुरा महानगर में जगह जगह नेकी की दीवार लगाने जा रहे हैं जो भी लोगों की मदद करना चाहते हैं वह मेरे नंबर 8266001000 संपर्क कर सकते हैं.
