ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की बैठक में संगठन मजबूती और जिला सम्मेलन की तैयारियों पर मंथन | New India Times

शरीफ़ अहमद खान, ब्यूरो चीफ, सोनभद्र (यूपी), NIT:

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की बैठक में संगठन मजबूती और जिला सम्मेलन की तैयारियों पर मंथन | New India Times

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन सोनभद्र की जिला इकाई एवं सदर तहसील इकाई की मासिक समीक्षा बैठक शनिवार को मधुपुर के डोगिया बांध स्थित डाक बंगले में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विनोद कुमार मिश्र ने की।
बैठक में जिला एवं तहसील स्तर की कार्यकारिणियों के कार्यों की समीक्षा करते हुए संगठन को और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने पर चर्चा की गई। साथ ही दिसंबर में प्रस्तावित जिला सम्मेलन की तैयारियों को लेकर भी पदाधिकारियों ने विचार-विमर्श किया।
घोरावल तहसील अध्यक्ष रोहित तिवारी ने तहसील इकाई को मजबूत करने पर जोर दिया। सदर तहसील अध्यक्ष जय नाथ मौर्या ने ऑनलाइन माध्यम से नए सदस्यों को संगठन से जोड़ने की प्रक्रिया की जानकारी दी। पत्रकार डॉ. शिव दास वर्मा ने पत्रकारों की समस्याओं के समाधान के लिए संगठनात्मक स्तर पर प्रयास करने की बात कही। जिला उपाध्यक्ष सेराज अहमद ने कहा कि संगठन हमेशा अपने सदस्यों और पत्रकार हितों की आवाज उठाता रहेगा।
बैठक के दौरान पत्रकार परशुराम ने गीत के माध्यम से पत्रकारों के दुख-दर्द को अभिव्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. शिव दास वर्मा ने किया।
इस अवसर पर रोहित तिवारी, सेराज अहमद, विजय शंकर पांडेय, जय नाथ मौर्या, धर्मेंद्र कुमार सिंह, डॉ. शिव दास वर्मा, पवन कुमार, परशुराम, सत्य नारायण मौर्य, मुकेश दुबे, बृजेश कुमार सिंह, सांतेश्वर सिंह, बलिराम, इरशाद अहमद, विनोद मौर्य सहित जिला एवं तहसील इकाइयों के पदाधिकारी और संगठन के सदस्य मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.