सट्टा माफियाओं के खिलाफ पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई से माफियाओं में मची खलबली | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

सट्टा माफियाओं के खिलाफ पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई से माफियाओं में मची खलबली | New India Times

पुलिस चौकी अंबाड़ा के बस स्टैंड के समीप सट्टा माफिया पर पुलिस ने नकेल कसते हुए सट्टा लिख रहे आरोपी को धर दबोचा जिसके पास से ₹17020 के साथ डॉट पेन, कार्बन कॉपी बरामद हुए. आरोपी चरण पिता दयाराम चौरसिया उम्र 50 वर्ष के विरुद्ध सट्टा एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया. जिला पुलिस अधीक्षक एसपी विवेक अग्रवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव उइके के निर्देश पर एसडीओ ऑफिस शिव कुमार सिंह के मार्गदर्शन में जुन्नारदेव थाना प्रभारी बृजेश मिश्रा, आरक्षक नितेश रघुवंशी, आरक्षक चंद्र किशोर की आरोपी के धरपकड़ करने में मुख्य भूमिका रही. इस बड़ी कार्रवाई से सट्टा माफियाओं में हड़कंप का माहौल है। सट्टा माफियाओं पर पुलिस द्वारा लगातार नकेल कसने की कार्रवाई की जा रही है. थाना प्रभारी बृजेश मिश्रा द्वारा लगातार अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने का प्रयास किये जा रहे हैं ताकि शहर में सुरक्षा व्यवस्था के साथ अवैध गतिविधियों पर भी अंकुश लग सके।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article