जमशेद आलम, भोपाल (मप्र), NIT:

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल शहर का दिल कहलाने वाला पुल बोगदा से प्रभात चौराहा तक बहुत खराब सड़क को लेकर जाना जाता रहा है जिसमें दो पहिया चार पहिया वाहन आए दिन दुर्घटना का शिकार होते रहे हैं. नगर निगम भोपाल का पैच वर्क का बजट पारित होने के बाद पुराने भोपाल का काम बहुत लेट ही शुरू हुआ जिसका लोगों को बेसब्री से इंतजार था. नगर निगम भोपाल ज्यादातर स्मार्ट सिटी के साथ लगातार चकाचक कार्य करते आई है जहां सड़कें भी कम ही खराब होती हैं लेकिन आरोप जो लगते हैं वह एकदम सही है कि पुराने भोपाल के साथ पक्षपात और सौतेला व्यवहार किया जाता है. बारिश को बीते लगभग 3 महीने गुजर गए लेकिन पुराने भोपाल के गड्ढे भरे नहीं गए थे. अब कुछ उम्मीद की किरण नजर आ रही है कि गड्ढे भर कर पैच वर्क किया जा रहा है लेकिन आज भी आए दिन कहीं न कहीं नगर निगम बड़े-बड़े गड्ढे सड़कों के बीच में कहीं पाइप लाइन कहीं मोबाइल फोन लाइन के लिए खोदे जाते रहे हैं जिससे आम जनता बहुत परेशान रहती है.
