झाबुआ जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग का चेकिंग अभियान जारी | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

झाबुआ जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग का चेकिंग अभियान जारी | New India Times

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशन में जिले में त्योहार के पहले से ही प्रारंभ अभियान लगातर जारी है जिसमें सभी ग्रामीण क्षेत्रों के बाद अब नगरीय क्षेत्रों में नापतौल विभाग और खाद्य सुरक्षा प्रशासन की टीम द्वारा निरीक्षण कर नमूना संग्रहन की कार्यवाही की जा रही है।

झाबुआ जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग का चेकिंग अभियान जारी | New India Times

झाबुआ में रंगपुरा रोड झाबुआ में कल्याणपुरा चौराहा पर स्थित बालाजी रेस्टारेंट पर पहुँची टीम द्वारा दुकान में निरीक्षण किया और मिठाई का नमूना जांच के लिए लिया गया इनके बाद टीम मेघनगर पहुंची जहां महादेव राजस्थानी स्वीट्स एवं नमकीन, जैन स्वीट्स बस स्टैंड के दुकान और निर्माण स्थल का निरीक्षण कर जांच के लिए घी एवं मिठाई के नमूने जांच के लिए लेकर भोपाल परीक्षण प्रयोग शाला को भेजे जा रहे है।

सम्पूर्ण अभियान में विभाग द्वारा कुल 58 प्रकरण दर्ज कर एडीएम द्वारा 8 लाख जुर्माना अधिरोपित किया गया है।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा बताया गया है कि लगातार निरीक्षण कार्यवाही जारी है. रिपोर्ट के अवमानक प्राप्त होने पर प्रकरण दर्ज किए जा रहे हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.