पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ धार (मप्र), NIT:

धार जिले के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गुलवा (संकुल) वि. खं. नालछा के शासकीय माध्यमिक विद्यालय महाराजखेडी के प्रधान अध्यापक श्री चेनसुख मित्तल सर का सेवानिवृत्त होने पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें प्राथमिक विद्यालय की HM श्रीमती शोभा त्रिवेदी, शिक्षक श्री रामगोपाल यादव,गाँव के वरिष्ठ नागरिक श्री लक्ष्मण सिंह पटेल ,माध्यमिक विद्यालय अतिथि शिक्षक श्री मुकेश चौधरी, सुश्री निधि त्रिवेदी अतिथि शिक्षक तथा विद्यालय के समस्त विद्यार्थी व भूतपूर्व छात्र-छात्राएँ उपस्थिति रहे हैं । सेवानिवृत्त शिक्षक मित्तल सर का अपने सहकर्मी व बच्चों के साथ मधुर संबंध रहा व अपने सेवाकाल में शाला प्रबंधन का कार्य अच्छे से किया। यहां पर उपस्थित अतिथियो द्वारा बताया गया।

इस अवसर पर प्राथमिक विद्यालय प्रधान अध्यापक श्रीमती शोभा त्रिवेदी, शिक्षक रामगोपाल यादव, गाँव के वरिष्ठ नागरिक लक्ष्मण सिंह पटेल, माध्यमिक विद्यालय अतिथि शिक्षक मुकेश चौधरी, सुश्री निधि त्रिवेदी तथा समस्त विद्यार्थी व भूतपूर्व छात्र-छात्राएँ उपस्थिति रहे।
