दमुआ नायब तहसीलदार की कार्रवाई, अवैध रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

कलेक्टर के निर्देशों के पालन में प्रशासन ने अवैध रेत परिवहन के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। इसी कड़ी में दमुआ के नायब तहसीलदार ने टीम के साथ कार्रवाई करते हुए रामपुर की ओर से आ रही अवैध रेत से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़कर जब्त कर लिया।

यह कार्रवाई मुसानी डूंगरिया क्षेत्र में नायब तहसीलदार धनराज पवार के नेतृत्व में की गई, जिसमें स्थानीय पटवारी का भी सहयोग रहा।

बताया गया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली में अवैध रूप से रेत का परिवहन किया जा रहा था। कार्रवाई के बाद जब्त ट्रैक्टर-ट्रॉली को पुलिस थाने की अभिरक्षा में खड़ा करा दिया गया है। प्रशासन द्वारा मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

रेत तस्करों में मचा हड़कंप

प्रशासन की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध रेत परिवहन करने वालों में हड़कंप मच गया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध रेत परिवहन के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.