डायरिया से मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बांटी दवाएं | New India Times

हनीफ खान ब्यूरो चीफ, मिर्जापुर (यूपी), NIT:

डायरिया से मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बांटी दवाएं | New India Times

राजगढ़ विकासखंड के धनसिरिया गांव में शनिवार सायं एक महिला की मौत व चार लोगों के संक्रमित होने के बाद रविवार को राजगढ़ स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची। धनसिरिया गांव में शनिवार की शाम फातिमा बेगम पत्नी जब्बार अली कि डायरिया से मौत हो गई। वहीं रोजी 18 वर्ष, तमन्ना 10 वर्ष, सकीना 16 वर्ष पुत्री जब्बार अली व शबनम अंसारी 16 वर्ष पुत्री गुलजार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ में भर्ती कराया गया। शनिवार को फातिमा बेगम की हालत काफी बिगड़ गई और अस्पताल पहुंचने से पहले ही घर पर मौत हो गयी। वहीं उपरोक्त चार लडकियों को सीएचसी राजगढ़ में भर्ती किया गया जिसमें एक बालिका रोजी (18) को मंडलीय अस्पताल के लिए रेफर किया गया, जहां उसकी हालत गम्भीर है। धनसिरिया गांव में डायरिया से फातिमा बेगम की मौत के बाद हरकत में आई स्वास्थ्य विभाग की टीम ने रविवार को ग्रामीणों के बीच दवाओं का वितरण किया साथ ही गांव की नालियों में ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव कर लोगों को जागरूक किया। वहीं लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि गड्ढों में पानी एकत्रित न होने दें, नाखून काटकर रखें और आसपास साफ-सफाई करते रहें। इस संबंध में राजगढ़ सीएचसी प्रभारी डॉ. डीके सिंह ने बताया कि गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम भेजी गई थी। लगभग 35 ग्रामीणों के बीच दवा वितरित की गई है। चिकित्सकीय टीम लगातार संपर्क में है। इस मौके पर चिकित्सा प्रभारी डॉ डीके सिंह, धर्मेंद्र कुमार पटेल, अरविंद कुमार सिंह, आशा, एनम सहित ग्रामीण जन मौजूद रहे,

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article