युवक कांग्रेस थांदला विधानसभा उपाध्यक्ष अरुण ओहारी के नेतृत्व में ताली थाली बजाकर और साईकिल रैली निकाल कर महंगाई के विरोध में किया गया अनोखा प्रदर्शन | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

युवक कांग्रेस थांदला विधानसभा उपाध्यक्ष अरुण ओहारी के नेतृत्व में ताली थाली बजाकर और साईकिल रैली निकाल कर महंगाई के विरोध में किया गया अनोखा प्रदर्शन | New India Times

मेघनगर से देशभर में बढ़ती महंगाई एवं डीजल पेट्रोल के दामों को लेकर मेघनगर युवा कांग्रेस द्वारा नगर में साइकिल रैली प्रदेश अध्यक्ष विक्रान्त भूरिया एवं पुनीत सिंह पारिया सचिव म.प्र. युवा कांग्रेस प्रभारी झाबुआ- अलीराजपुर के आदेश अनुसार निकाली गई।

साईकिल रेली निकालकर मोदी सरकार के द्वारा बढ़ती महंगाई से आमजन काफी परेशानियों का सामना कर रहा है, मंहगाई के कारण घर का बजट गडबडा गया है. देश में बढती मंहगाई के विरोध में युवक कांग्रेस मेघनगर के नेतृत्व में साइकिल रैली का आयोजन विधायक कार्यालय मेघनगर से किया गया जो नगर के मुख्य मार्गों रेलवे स्टेशन से होते हुई आजाद चौक, भंडारी चौराहा, साईं चौराहा पर होती हुई पुलिस थाने के सामने समापन किया गया। साइकिल रैली ने झाबुआ की ओर प्रस्थान किया. साइकिल रैली में बढ़ती महंगाई को लेकर युवक कांग्रेस द्वारा थाली ताली बजाकर भाजपा सरकार को कोसते हुए महंगाई कम करने और मोदी सरकार के विरोध में नारेबाजी की गई।

इस अवसर पर थांदला विधायक वीर सिंग भूरिया, युवक कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष राजेश डामोर, विधायक प्रतिनिधि अनूप भंडारी, सरपंच प्रताप ताहेड, मेहबूब सुलेमान, युवक कांग्रेस के जिला अध्यक्ष विजय भाबोर, एन एस यू आई जिला अध्यक्ष विनय भाबोर, जिला सचिव किलु भूरिया, जिला महासचिव नटवर डोडियार, आईटी सेल के प्रदेश सचिव दरियाव सिंगाड, झाबुआ विधानसभा अध्यक्ष बबलू कटारा, विधानसभा उपाध्यक्ष अरुण ओहरी, एन एस यू आई जिला उपाध्यक्ष रोशन बारिया, युवक कांग्रेस के कार्यकर्ता अनसिंग वसुनिया, कालिया बिलवाल, तेलियास मचार, रोशन मेडा, विक्की चारेल, मुकेश राठोड़, मुकेश रावत, दिलीप, शैलेश, जोसफ, राजू, राकेश, मुकेश कतीजा, सागर, केनी, विलास, अक्षय, महेश, लिम्बा पारगी, लखन डामोर, विजय डामोर, सुनील चरपोटा, एन एस यू आई विधानसभा अध्यक्ष, मानु भूरिया, गोविंद भाभर, कमलसिंग, श्याम, राजू, देवू व अन्यबड़ी संख्या में उपस्थित थे.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.