संभावित कोरोना की तीसरी लहर को लेकर गोपाल किरन समाजसेवी संस्था के प्रतिनिधि मंडल ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी से की मुलाक़ात | New India Times

संदीप शुक्ला, ब्यूरो चीफ, ग्वालियर (मप्र), NIT:

संभावित कोरोना की तीसरी लहर को लेकर गोपाल किरन समाजसेवी संस्था के प्रतिनिधि मंडल ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी से की मुलाक़ात | New India Times

गोपाल किरन समाजसेवी संस्था का एक प्रतिनिधि मंडल श्रीप्रकाश सिंह निमराजे के नेतृत्व में ग्वालियर के मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनीष शर्मा जी उनके कार्यालय पर मिला. इस दौरान एक जिसमें की प्रमुख रूप से चैट कम्युनिटी हेल्थ ग्रुप की प्रभारी एवं सामुदायिक संववादाता वीडियो वॉलीटियर जहाँआरा और दैनिक मध्यराज न्यूज़ पेपर से रईस खान, सामाजिक कार्यकर्ता श्रीप्रकाश सिंह निमराजे आदि लोग उपस्थित थे।
प्रारंभ में स्वास्थ्य विभाग एवं जिला प्रशासन ने कोविड की दूसरे लहर को लेकर जो प्रयास किये उसकी सराहना करते हुए ग्वालियर में गोपाल किरण समाज सेवी संस्था द्वारा किए गए कार्यों से अवगत कराया और जो कठिनाई महसूस हुई उस पर खुल कर चर्चा कर अनुभवों को साझा किया गया। जहाँआरा जी और श्रीप्रकाश सिंह निमराजे ने क्षेत्र में कोरोना वैक्सीन को लेकर जो धारणा व अफवाहें समाज में फैल रही हैं उस पर बात रखी। जिसपर सीएमएचओ ने कहा कि हम सभी समुदाय के लोगों को जागरूक कर अफवाहों पर रोक लगा सकते हैं. कोविड वैक्सीन लगाने के लिए प्रेरित कर सकते हैं. हम लोगों को चाहिए कि कोरोना माहमारी के तीसरी लहर आने से पहले वैक्सीन की दोनों डोज जरूर करायें और ज्यादा से ज्यादा समुदाय में लोगों को जागरूक करें। पिछले समय सदस्यों ने आगनवाड़ी केन्द्र पर समुदाय की पहल पर को-संवाद किया था उस समय उपलब्ध मेडिसिन की तिथि एक्सपायर हो चुकी थी उसके विसगतियों को लेकर बात की गई।

इस पर स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि हमारे यहाँ से मेडिसन संस्थानों को उपलब्ध कराई जाती है, जरूरी है कि एक जिम्मेदार नागरिक होने के नाते ये जानें की वह मेडीसिन किस संस्था से आई है और उसका बैच नं. क्या है जिससे कि तुरंत जानकारी प्राप्त हो सकती है इसके अभाव में विलम्ब होता है। हम अपने संस्थानों एवं महिला बाल विकास को एक सामान्य पत्र दिशा निर्देश का जारी करवा रहे हैं जिससे कि इस तरह की समस्याओं से निजात मिल सके। इसके अलावा अन्य कई मुद्दों पर बात की गई।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article