शमसुद्दोहा, ब्यूरो चीफ, गोरखपुर (यूपी), NIT:

अटेवा पेंशन बचाओ मंच के आह्वान पर आयोजित पेंशन शंखनाद महारैली में शामिल होने के लिए गुरुवार को गोरखपुर से सैकड़ों शिक्षक-कर्मचारी लखनऊ के लिए रवाना हुए। कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) बहाल करने की मांग को लेकर सरकार से ठोस निर्णय लेने की अपील की।
अटेवा के जिला अध्यक्ष सुनील कुमार दूबे और ज्ञान प्रकाश सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री से मांग है कि 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले कर्मचारियों के हित में पुरानी पेंशन योजना बहाल की जाए। जिला उपाध्यक्ष संतोष पाठक और राजकुमार ने कहा कि पेंशन शंखनाद महारैली में बड़ी संख्या में शिक्षक-कर्मचारी शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि पुरानी पेंशन की बहाली संगठन का प्रमुख उद्देश्य है।
उन्होंने कहा कि यदि पुरानी पेंशन बहाल नहीं की गई तो कर्मचारी 2027 के विधानसभा चुनाव में ‘वोट फॉर ओपीएस’ अभियान चलाएंगे। कर्मचारियों ने सरकार से पुरानी पेंशन योजना बहाल करने की मांग दोहराई।
लखनऊ रवाना होने वालों में सुनील कुमार दूबे, ज्ञान प्रकाश सिंह, संतोष पाठक, राजकुमार, अवनिंद्र कुमार सिंह, वीरेंद्र प्रसाद, शिव प्रसाद शर्मा, अर्जुन गुप्ता, यादवेंद्र यादव, मेवालाल मौर्य, पवन कुमार तिवारी, अखंड प्रताप मिश्र, अजय कुमार भास्कर, अवधेश कुमार, सुनील कुमार शर्मा, तारकेश्वर शाही, संजय कुमार, वरुण दूबे, इश्तियाक अहमद, मनोज कुमार सहित बड़ी संख्या में शिक्षक-कर्मचारी शामिल रहे।

