मेघनगर के कोरोना वैक्सीनेशन जागरूकता रैली में अधिकांश कर्मचारी रहे नदारद | New India Times

रहीम शेरानी हिंदुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

मेघनगर के कोरोना वैक्सीनेशन जागरूकता रैली में अधिकांश कर्मचारी रहे नदारद | New India Times

मेघनगर कोराना वैक्सीनेशन जागरूकता रैली में नगर परिषद के सफ़ाई कर्मचारी सहित नगर परिषद के अन्य कर्मचारियों की उपस्थिति में शासन के निर्देशानुसार निकाली गई। लेकिन उक्त रैली सिर्फ औपचारिक ही साबित हुई। बेचारे सुबह से शाम तक सफ़ाई करने वाले अमले ने ही लाज रखी, न शिक्षा विभाग न बाल विकास का अमला रहा. कन्या शाला वेक्सीनेशन सेंटर से हाथों में तख्तियां लिए शत् प्रतिशत सफाई कर्मचारी रहे जहां कर्तव्य अनुशासन के साथ वैक्सीनेशन करवाना है! कोराना को दूर भगाना है का संदेश दे रहे थे‌.

मेघनगर के कोरोना वैक्सीनेशन जागरूकता रैली में अधिकांश कर्मचारी रहे नदारद | New India Times

रैली मे‌ बीईओ, बीआरसी, जनपद सीईओ, महिला बाल विकास अधिकारी भी रैली से नदारद रहे. ‌पूरी रैली में साथ चलने के बजाए बीआरसी नायक व बीईओ देवहरे साईं चौराहा से साथ हुए।

सबसे बड़ा विशाल शिक्षकीय अमला में उसके पांच शिक्षक एक शिक्षिका ही नजर आए‌ और डेली अप-डाउन रत कर्मचारी अधिकारी साढ़े दस बजे के बाद रैली में शामिल हुए.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article