लोकतांत्रिक प्रक्रिया से चुने विद्यार्थी नेताओं ने ग्रहण की शपथ | New India Times

रहीम शेरानी हिंदुस्तानी/पंकज बड़ोला, झाबुआ (मप्र), NIT:

लोकतांत्रिक प्रक्रिया से चुने विद्यार्थी नेताओं ने ग्रहण की शपथ | New India Times

केशव इंटरनेशनल स्कूल में इन्वेस्टीचर सेरेमनी का गरिमामय आयोजन किया गया। समारोह में विद्यार्थी परिषद के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं काउंसिल सदस्यों ने शपथ ग्रहण कर अपने दायित्वों का निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करने का संकल्प लिया।
विद्यालय में विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारियों का चयन लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत किया गया। विभिन्न पदों के लिए विद्यार्थियों ने मतदान किया, जिसके बाद विद्यार्थियों की सहभागिता से पदाधिकारियों का निर्वाचन हुआ। शक्ति जैन को विद्यालय का प्रेसिडेंट तथा हिमांशु देवड़ा को वाइस प्रेसिडेंट चुना गया। इसके अलावा अन्य निर्वाचित काउंसिल सदस्यों ने भी अपने-अपने पद की शपथ ली।

लोकतांत्रिक प्रक्रिया से चुने विद्यार्थी नेताओं ने ग्रहण की शपथ | New India Times

कार्यक्रम का संचालन पूजा सोनी ने किया। इस अवसर पर विद्यालय के एकेडमिक डायरेक्टर ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी को अपनी क्षमताओं को पहचानकर उनका सही दिशा में उपयोग करना चाहिए और निरंतर आगे बढ़ते रहना चाहिए।
विद्यालय की प्राचार्य शालू जैन ने नवनिर्वाचित काउंसिल सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि नेतृत्व का अर्थ उदाहरण प्रस्तुत करते हुए आगे बढ़ना है। उन्होंने कहा कि बैज केवल पद की पहचान नहीं, बल्कि जिम्मेदारी और जवाबदेही का प्रतीक हैं।
कार्यक्रम के अंत में उपप्राचार्य जितेंद्र खतेड़िया सहित विद्यालय के समस्त स्टाफ ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.