गणेश उत्सव में बच्चों ने दी मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियां | New India Times

राकेश यादव, ब्यूरो चीफ, सागर (मप्र), NIT:

गणेश उत्सव में बच्चों ने दी मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियां | New India Times

सुखचैन वार्ड में गौरक्षा सेवा मंडल गणेश उत्सव समिति द्वारा गणेश उत्सव के अवसर पर भगवान श्री गणेश की भव्य प्रतिमा स्थापित की गई है। समिति की ओर से प्रतिदिन धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिनमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हो रहे हैं।

इसी क्रम में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों ने विभिन्न गीतों पर आकर्षक नृत्य प्रस्तुतियां देकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। नन्हे कलाकारों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने श्रद्धालुओं का ध्यान आकर्षित किया और कार्यक्रम स्थल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।

गणेश उत्सव में बच्चों ने दी मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियां | New India Times

कार्यक्रम में सुखचैन वार्ड सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। गणेश पंडाल में पूरे समय भक्तिमय माहौल बना रहा। श्रद्धालुओं ने भगवान श्री गणेश के दर्शन कर पूजा-अर्चना की।
नृत्य प्रस्तुतियों के बाद समिति सदस्यों ने प्रतिभागी बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें पुरस्कार वितरित किए। पुरस्कार मिलने पर बच्चों में खुशी का माहौल रहा।
समिति सदस्यों ने बताया कि गणेश उत्सव के दौरान धार्मिक आयोजनों के साथ बच्चों और युवाओं की प्रतिभा को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। आयोजन को लेकर वार्डवासियों में भी उत्साह बना हुआ है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.