‘ओपन माइक 5.0’ में हर उम्र की प्रतिभाओं को मिलेगा मंच | New India Times

संदीप शुक्ला, ब्यूरो चीफ, ग्वालियर (मप्र), NIT:

‘ओपन माइक 5.0’ में हर उम्र की प्रतिभाओं को मिलेगा मंच | New India Times

वनबंधु परिषद के महत्वपूर्ण अंग एफटीएस युवा ग्वालियर द्वारा शहर के उभरते कलाकारों को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से ‘ओपन माइक 5.0 (टैलेंट रीलोड)’ का आयोजन 4 अक्टूबर, रविवार को शाम 4 बजे केशर टॉवर, ग्वालियर में किया जाएगा। आयोजन की थीम ‘व्हेयर टैलेंट मीट्स रिकॉग्निशन’ रखी गई है।
एफटीएस युवा के अनुसार, ओपन माइक का यह आयोजन लगातार पांचवें वर्ष किया जा रहा है। पिछले चार वर्षों में आयोजन को अच्छा प्रतिसाद मिला और प्रत्येक वर्ष 80 से अधिक प्रतिभागियों ने पंजीयन कराया। इस वर्ष भी विभिन्न आयु वर्ग के कलाकारों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा।
आयोजन में गायन, नृत्य, कविता एवं कहानी वाचन, स्टैंड-अप कॉमेडी, एकल अभिनय तथा वाद्य संगीत सहित विभिन्न कला विधाओं के प्रतिभागी हिस्सा ले सकेंगे। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों के लिए 10 हजार रुपये तक के नकद पुरस्कार एवं उपहार रखे गए हैं। सभी पंजीकृत प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र और जलपान भी प्रदान किया जाएगा। पंजीकरण शुल्क 399 रुपये निर्धारित किया गया है।
वनबंधु परिषद देश के सुदूर एवं वनवासी क्षेत्रों में प्राथमिक शिक्षा, आरोग्य, स्वावलंबन और स्वाभिमान जागरण के क्षेत्र में कार्य कर रही है। संस्था के अनुसार, देशभर में एक लाख से अधिक एकल विद्यालय संचालित किए जा रहे हैं। एफटीएस युवा सामाजिक एवं शैक्षणिक गतिविधियों के साथ युवाओं और प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए भी कार्य कर रहा है।
कार्यक्रम में पंजीकरण अथवा अधिक जानकारी के लिए आयुष खंडेलवाल (7999366159), तरुण अरोड़ा (8719071727) और मोहित सिंह (9907204561) से संपर्क किया जा सकता है। आयोजकों ने शहर के युवाओं, कला प्रेमियों और नागरिकों से कार्यक्रम में शामिल होकर कलाकारों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.