उच्च माध्यमिक शिक्षक एवं माध्यमिक शिक्षक की सीधी भर्ती के अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन का अंतिम मौका | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

उच्च माध्यमिक शिक्षक एवं माध्यमिक शिक्षक की सीधी भर्ती के अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन का अंतिम मौका | New India Times

उच्च माध्यमिक शिक्षक एवं माध्यमिक शिक्षक की सीधी भर्ती के प्रावधिक चयन या प्रतीक्षा-सूची के जिन अभ्यर्थियों ने एक भी दस्तावेज अपलोड नहीं किये हैं, उन्हें 29, 30 जून और एक जुलाई 2021 तक वैध दस्तावेज अपलोड करने के लिए अंतिम अवसर दिया जा रहा है।

आयुक्त लोक शिक्षण श्रीमती जयश्री कियावत ने बताया कि जिन अभ्यर्थियों द्वारा इन तिथियों में एमपी ऑनलाईन पोर्टल पर दस्तावेज अपलोड किये जायेंगे, उनका दस्तावेज सत्यापन चयनित जिले के सत्यापन केन्द्र पर 5 जुलाई 2021 को किया जायेगा। संबंधित अभ्यर्थी मूल दस्तावेज के साथ उपस्थित होकर सत्यापन अधिकारी से दस्तावेज सत्यापन अनिवार्य रूप से करा लें अन्यथा अभ्यर्थिता स्वतः निरस्त मानी जायेगी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article