लापरवाही पर चार पटवारियों की एक वेतन-वृद्धि रोकी | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

लापरवाही पर चार पटवारियों की एक वेतन-वृद्धि रोकी | New India Times

जुन्नारदेव तहसील क्षेत्र में शासकीय कार्यों के प्रति लापरवाही और स्वेच्छाचारिता बरतना चार पटवारियों को भारी पड़ गया। तहसीलदार ज्योति ठोके के प्रस्ताव पर जुन्नारदेव एसडीएम ने कार्रवाई करते हुए चारों पटवारियों की एक वेतनवृद्धि असंचयी प्रभाव से रोकने के आदेश जारी किए हैं।
तहसीलदार के अनुसार, पदीय दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही और शासकीय कार्यों के प्रति उदासीनता बरतने के मामले में पटवारी लालजी वर्मा, उषा मरकाम, सत्येंद्र मिश्रा और भजनलाल इरपाची के विरुद्ध यह कार्रवाई की गई है।
प्रशासन की इस कार्रवाई को मैदानी अमले में कार्यप्रणाली को लेकर सख्ती के संकेत के रूप में देखा जा रहा है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि राजस्व कार्यों और शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही अथवा मनमानी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.