मलसीसर थाने के मुख्य आरक्षक महेन्द्र कुमार को दस हजार की रिश्वत लेते एसीबी ने किया गिरफ्तार | New India Times

अशफाक कायमखानी, मलसीसर/सीकर (राजस्थान), NIT:

मलसीसर थाने के मुख्य आरक्षक महेन्द्र कुमार को दस हजार की रिश्वत लेते एसीबी ने किया गिरफ्तार | New India Times

परिवादी गजेन्द्र सिंह से उनके भाई के खिलाफ दर्ज एक मामले मे एफआर लगाने के बदले दस हजार की रिश्वत लेते सीकर एसीबी टीम ने उप पुलिस अधीक्षक जाकीर अख्तर के निर्देशन में रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
परिवादी से रिश्वत मांगने पर गजेन्द्र सिंह ने सीकर एसीबी से सम्पर्क करने पर 19-जून को मांग का सत्यापन करने के बाद आज मुख्य आरोपी आरक्षक महेंद्र सिंह को दस हजार की रिश्वत लेते सीकर एसीबी टीम ने ट्रेप करके गिरफ्तार किया है।
इससे दो दिन पहले सीकर जिले के नीमकाथाना के सदरथाना के हेडकांस्टेबल पूर्णाराम व सीकर सदर थाने के विक्रम सिंह को भी रिश्वत लेते सीकर एसीबी चौकी ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया था.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.