'नक़ली मरीज़ नकली सैंपल'<br>समाचार में प्रकाशित पूर्ण प्रक्रिया एवं परिस्थिति की जानकारी प्राप्त किये बगैर किया गया है प्रकाशित: भोपाल कलेक्टर अविनाश लवानिया | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT

'नक़ली मरीज़ नकली सैंपल'<br>समाचार में प्रकाशित पूर्ण प्रक्रिया एवं परिस्थिति की जानकारी प्राप्त किये बगैर किया गया है प्रकाशित: भोपाल कलेक्टर अविनाश लवानिया | New India Times

भोपाल कलेक्टर अविनाश लवानिया द्वारा दैनिक भास्कर समाचार पत्र के मुख्य पृष्ठ पर भोपाल में सैम्पलिंग के सम्बन्ध दिनांक 15 जून 2021 को प्रकाशित समाचार के संबंध में वस्तुस्थिति से अवगत कराया है। भोपाल कलेक्टर का कहना है कि समाचार में प्रकाशित मोबाइल नम्बर 70####6479 में पिछले आठ दिन से कोई प्रविष्टि नहीं है एवं पूर्ण प्रक्रिया एवं परिस्थिति की जानकारी प्राप्त किये बगैर प्रकाशित किया गया है।पाल कलेक्टर अविनाश लवानिया द्वारा दैनिक भास्कर समाचार पत्र के मुख्य पृष्ठ पर भोपाल में सैम्पलिंग के सम्बन्ध दिनांक 15 जून 2021 को प्रकाशित समाचार के संबंध में वस्तुस्थिति से अवगत कराया है। भोपाल कलेक्टर का कहना है कि समाचार में प्रकाशित मोबाइल नम्बर 70####6479 में पिछले आठ दिन से कोई प्रविष्टि नहीं है एवं पूर्ण प्रक्रिया एवं परिस्थिति की जानकारी प्राप्त किये बगैर प्रकाशित किया गया है।

'नक़ली मरीज़ नकली सैंपल'<br>समाचार में प्रकाशित पूर्ण प्रक्रिया एवं परिस्थिति की जानकारी प्राप्त किये बगैर किया गया है प्रकाशित: भोपाल कलेक्टर अविनाश लवानिया | New India Times

इस समाचार में मुख्य रूप से रेलवे स्टेशन में किए गए सर्विलांस के तहत किये गए रैपिड एंटीजन टेस्ट प्रकरणों के सम्बन्ध में समाचार में अधूरे तथ्य दिए गए है। यह कहना पूर्णतः गलत है कि सैम्पलिंग नकली व्यक्तियों की हुई है। मोबाईल नम्बर के दोहराव से इस बात की पुष्टि नही की जा सकती कि सैम्पलिंग नकली व्यक्तियों की हुई है। मोबाईल नम्बर के दोहराव के कई कारण हो सकते हैं।

भोपाल में कोरोना संक्रमण के नियंत्रण के लिए गहन सैम्पलिंग अभियान चलाया जाकर एवं लॉकडाउन के चरणबद्ध तरीके से खोले जाने पर यातायात (रेलवे स्टेशन,/बस स्टेण्ड) के माध्यमों में बाहर से आने व जाने वाले लोगो की सैम्पलिंग आवश्यक होती थी।

इस कारण जिला प्रशासन ने रेलवे स्टेशन पर आने एवं जाने वाले यात्रियों की सैम्पलिंग बढ़ाई एवं उस समय अधिक यात्रियों के आने जाने, एक परिवार के एक साथ यात्रा के लिए जाने, परिजनों के यात्रियों को छोड़े जाने आदि परिवार के एक ही व्यक्ति का ऑन रिकार्ड मोबाईल नम्बर दिया जाना स्वाभाविक रहा है तथा इस प्रकार की कार्यवाही से उसका सैम्पलिंग के परिणामों में कोई प्रभाव नही पड़ता है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article