यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

धौलपुर शहर की उस्मानी गली स्थित मदीना मस्जिद में ईद-उल-अजहा का पर्व हर्षोल्लास, अकीदत और भाईचारे के साथ मनाया गया। सुबह से ही नमाजियों की भारी भीड़ मस्जिद में उमड़ पड़ी, जहां ईद-उल-अजहा की विशेष नमाज़ शांतिपूर्ण माहौल में अदा की गई।
नमाज़ के बाद देश में अमन-चैन, आपसी भाईचारे और खुशहाली के लिए दुआएं मांगी गईं। इस अवसर पर मस्जिद कमेटी द्वारा इमाम साहब का सम्मानपूर्वक इस्तकबाल किया गया। मस्जिद के सदर गुड्डू उस्मानी एवं कमेटी सदस्यों ने इमाम को साफा और फूलमाला पहनाकर स्वागत किया।
कार्यक्रम के दौरान लोगों ने एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी और प्रेम व सौहार्द का संदेश दिया। इस मौके पर गुड्डू उस्मानी, शोएब, आरिफ खान, करीम, सलमान, नसरुद्दीन, अरमान, कय्यूम सहित मस्जिद कमेटी के कई सदस्य एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। पूरे आयोजन में उत्साह और धार्मिक आस्था का माहौल देखने को मिला।

