मंदिर निर्माण में हो रही अनियमितताओं को लेकर एनएसयूआई हुज़ूर विधानसभा अध्यक्ष सोहन मेवाड़ा के नेतृत्व में भाजपा सरकार का किया गया पुतला दहन | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

मंदिर निर्माण में हो रही अनियमितताओं को लेकर एनएसयूआई हुज़ूर विधानसभा अध्यक्ष सोहन मेवाड़ा के नेतृत्व में भाजपा सरकार का किया गया पुतला दहन | New India Times

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन द्वारा राम मंदिर निर्माण में हो रही अनियमितताओं को लेकर भाजपा सरकार का पुतला दहन किया गया। उसके बाद संगठन के जिला अध्यक्ष आशुतोष चौकसे के निर्देश पर लकी चौबे ने मीडिया से रूबरू हो कर अयोध्या में बन रहे राम जन्मभूमि तीर्थ ट्रस्ट पर करोड़ों रुपये का घोटाले का आरोप लगाते हुए कहा है कि 18 मार्च को ट्रस्ट द्वारा सुल्तान अंसारी और रविमोहन तिवारी नामक दो व्यक्तियों से 18.5 करोड़ रुपये की ज़मीन खरीदी गयी।

लकी चौबे ने बताया कि यही ज़मीन 5 मिनट पहले हरीश पाठक और कुसुम पाठक से 2 करोड़ रुपए में खरीदी गयी थी, सिर्फ 5 मिनट में यही ज़मीन 16.5 करोड़ रुपये महंगी हो गयी।

चौबे ने बताया कि यह आम जन के पैसों के साथ बहुत बड़ी लूट है। कल इसी को लेकर एनएसयूआई द्वारा भाजपा सरकार का पुतला दहन किया और सरकार से मांग की है तत्काल इस मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों पर जल्द से जल्द कार्यवाई की जाए। इस मौके पर हुज़ूर विधानसभा अध्यक्ष सोहन मेवाड़ा, युवा कांग्रेस जिला सचिव राहुल राजपूत, NSUI जिला सोशल मीडिया समन्वय आकाश जागीरदार, ब्लॉक अध्यक्ष अमित लबाना, युवा नेता संजय ठाकूर, अमन राजपूत, संदीप विश्वकर्मा आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.