मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:
आगामी बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन-2026 को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित ने बुधवार को पुलिस लाइन में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की ब्रीफिंग की। उन्होंने निर्वाचन ड्यूटी को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
एसपी ने संवेदनशील और अतिसंवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने, लगातार गश्त करने और अराजक तत्वों पर नजर बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने वाली किसी भी गतिविधि की जानकारी मिलने पर तत्काल कानूनी कार्रवाई की जाए।
एसपी ने सभी अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था की लगातार समीक्षा करने और जिम्मेदारी के साथ ड्यूटी निभाने को कहा। उन्होंने पुलिसकर्मियों को अनुशासन और निष्पक्षता बनाए रखने के निर्देश भी दिए, ताकि निर्वाचन शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो सके।
ब्रीफिंग के दौरान एएसपी ग्रामीण भंवरे दीक्षा, एएसपी नगर देवेंद्र कुमार, सभी क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी और अन्य पुलिस अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

