नवागत कलेक्टर रोहित सिसोनिया ने पत्रकारों से किया संवाद, विकास कार्यों के लिए मांगे सुझाव | New India Times

तारिक़ खान, ब्यूरो चीफ, रायसेन (मप्र), NIT:

नवागत कलेक्टर रोहित सिसोनिया ने पत्रकारों से किया संवाद, विकास कार्यों के लिए मांगे सुझाव | New India Times

रायसेन जिला के नवागत कलेक्टर रोहित सिसोनिया ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में पत्रकारों के साथ परिचयात्मक बैठक कर जिले की विभिन्न समस्याओं, जनहित के मुद्दों और विकास कार्यों पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से परिचय प्राप्त किया तथा जिले के विकास और जनसमस्याओं के निराकरण को लेकर उनके सुझाव भी लिए।
बैठक के दौरान जिले की स्थानीय समस्याओं, आमजन से जुड़े मुद्दों और विकास कार्यों की स्थिति पर विचार-विमर्श हुआ। कलेक्टर सिसोनिया ने पत्रकारों से जिले की परिस्थितियों और जनहित से जुड़े विषयों की जानकारी प्राप्त की। वहीं, उपस्थित पत्रकारों ने भी अपने विचार रखते हुए जिले के विकास और समस्याओं के समाधान से संबंधित सुझाव प्रस्तुत किए।
इस परिचयात्मक बैठक का उद्देश्य प्रशासन और मीडिया के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना तथा जनसमस्याओं के प्रभावी निराकरण के लिए संवाद को मजबूत बनाना रहा। नवागत कलेक्टर और पत्रकारों के बीच हुई इस चर्चा को जिले के विकास कार्यों को गति देने तथा जनहित के मुद्दों को प्रशासन तक पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.