राजस्थान के मुस्लिम कायमखानी बिरादरी ने दादा कायम खां दिवस मनाते हुये विश्व रक्तदान दिवस पर हजारों यूनिट रक्त किये डोनेट, झूंझुनू एसीबी चौकी प्रभारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक इस्माइल खान सहित महिला-पुरुषों ने किया रक्तदान | New India Times

अशफाक कायमखानी, ब्यूरो चीफ, जयपुर (राजस्थान), NIT:

राजस्थान के मुस्लिम कायमखानी बिरादरी ने दादा कायम खां दिवस मनाते हुये विश्व रक्तदान दिवस पर हजारों यूनिट रक्त किये डोनेट, झूंझुनू एसीबी चौकी प्रभारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक इस्माइल खान सहित महिला-पुरुषों ने किया रक्तदान | New India Times

राजपूत के चौहान वंसज के मोटेराव चौहन के तीन पुत्रों के इस्लाम धर्म अपनाने के बाद उनके कायमखानी वंशजों के तौर पर जाने पहचाने जाने वालों द्वारा 14 जून को दादा कायम खान के 602 वें योमे शहादत दिवस पर प्रदेश भर में जगह जगह मनाते हुये विचार गोष्ठी व उनके हक में दुवाएं करने के अलावा राष्ट्रीय रक्तदान दिवस पर युवाओं द्वारा पांच हजार से अधिक रक्त यूनिट डोनेट किये गये। रक्तदान कैम्प में बालिकाओं ने भी युवाओं के साथ भागीदारी निभाई।
खासतौर पर देहाती परिवेश में रहने वाली वीर व वतन की रक्षा करने के लिये हरदम तैयार रहने वाली कायमखानी बिरादरी ने सोमवार को दादा कायमखां के 602 वें शहादत दिवस पर पर जगह जगह रक्तदान शिविर लगाकर प्रदेश भर मे अलग अलग रक्तदान शिविरों में करीब चार हजार यूनिट डोनेट करके इतिहास रचा है।

राजस्थान के मुस्लिम कायमखानी बिरादरी ने दादा कायम खां दिवस मनाते हुये विश्व रक्तदान दिवस पर हजारों यूनिट रक्त किये डोनेट, झूंझुनू एसीबी चौकी प्रभारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक इस्माइल खान सहित महिला-पुरुषों ने किया रक्तदान | New India Times

राजस्थान कायमखानी महासभा के संयोजक कर्नल शोकत अली खां एवं कायमखानी यूथ ब्रिगेड (KKYB) की अपील व कोशिशो से आयोजित किये गये रक्तदान शिविर मे झूंझुनू एसीबी चौकी प्रभारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक इस्माईल खान सहित हजारो महिला-पुरुषों ने रक्त दान किया। जिनमे से कुछ आंकड़ो का जीक्र करते है त़ पाते है कि छोटे से गावं जाजोद मे 100 यूनिट को पार कर गया। डीडवाना छात्रावास मे 1238 यूनिट, सुजानगढ मे 700 यूनिट, फतेहपुर मे 227, चूरू मे 257, झुंझनु 101, लाडनू मे 268 यूनिट, बीकानेर मे 111 यूनिट, भादरा मे 285 यूनिट, ब्लड डोनेट किये गये है। इनके अलावा प्रदेश भर में अन्य जगह भी कायमखानी युवाओं द्वारा रक्तदान करने का सिलसिला कायम रहा.
कुल मिलाकर यह है कि फौज-पुलिस व अन्य सरकारी सेवाओं के अलावा कृषि पर आधारित कायमखानी बिरादरी ने आर्मी में अनेक अवार्ड पाने का रिकॉर्ड कायम किया है। उसी कायमखानी बिरादरी ने कल दादा कायमखा दिवस को मनाते हुये विश्व रक्तदान दिवस पर करीब चार हजार यूनिट रक्त डोनेट किये हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.