सरकारी कोशिशों व जनता की जागरूकता के कारण राजस्थान में कोराना अब कंट्रोल में आता आ रहा है नज़र | New India Times

अशफाक कायमखानी, ब्यूरो चीफ, जयपुर (राजस्थान), NIT:

सरकारी कोशिशों व जनता की जागरूकता के कारण राजस्थान में कोराना अब कंट्रोल में आता आ रहा है नज़र | New India Times

कोराना की दूसरी लहर के प्रकोप का नुकसान उठा चुके राजस्थान प्रदेश की जनता की जागरूकता व सरकारी कोशिशों की बदोलत अब कोराना कंट्रोल में आने लगा है। कोराना केयर सेंटर में बेड खाली है वहीं अब खासतौर पर आक्सीजन व आईसीयू की मारामारी नहीं है।
प्रदेश में 31 मई को 1498 नए मामले सामने आए हैं। यह आंकड़ा 2 अप्रैल के बाद सबसे कम है। इससे पहले 2 अप्रैल को 1422 मामले सामने आए थे। 31 मई को राजस्थान में 8385 मरीज रिकवर हुए। 31 मई को 68 मौतें दर्ज की गईं। राजस्थान में अब 42654 एक्टिव केस है। रिकवरी रेट भी राजस्थान का बढ़कर 94.57 प्रतिशत पर पहुंच गया है। एक भी जिले में 500 की संख्या में मामले नहींं हैं। जयपुर एकमात्र जिला जहां 200 से ज्यादा मामले, जयपुर में सबसे ज़्यादा 220 मामले सामने आए हैं। 27 जिलों में 100 से कम मामले दर्ज किए गए हैं, सिर्फ 6 जिलों में 100 से ज्यादा मामले सामने आया है। इनमें जयपुर के अतिरिक्त अलवर में 135, जोधपुर में 127, हनुमानगढ़ में 110, श्रीगंगानगर में 109 और झुंझुन में 104 मामले सामने आए हैं। 24 जिलों में 50 से भी कम मामले दर्ज किए गए हैं। बड़े जिलों में बीकानेर में 65, कोटा में 42, उदयपुर में 37 और अजमेर में 19 मामले आए। 6 जिलों में 10 से भी कम मामले सामने आए हैं। धौलपुर ऐसा जिला जहां 31 मई को कोरोना का एक भी मामला नहीं आया है।

By nit