भोपाल कलेक्टर अविनाश लवानिया ने कोविड उपचार में लगे अस्पतालों के संचालक एवं उनके प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर आयुष्मान कार्डधारी मरीजों के निःशुल्क इलाज का दिए निर्देश | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

भोपाल कलेक्टर अविनाश लवानिया ने कोविड उपचार में लगे अस्पतालों के संचालक एवं उनके प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर आयुष्मान कार्डधारी मरीजों के निःशुल्क इलाज का दिए निर्देश | New India Times

भोपाल कलेक्टर अविनाश लवानिया ने कोविड उपचार में लगे अस्पतालों के संचालक एवं उनके प्रतिनिधियों के साथ पुलिस कंट्रोल रूम में एक बैठक ली जिसमें सभी कोविड उपचार में लगे अस्पतालों को निर्देश दिया है कि आयुष्मान कार्डधारी मरीजों का इलाज निःशुल्क किया जाए. इसके लिए मुख्यमंत्री कोविड उपचार योजना से उसको लिंक किया गया है। सभी 109 अस्पतालों में आयुष्मान मित्र डेस्क बनाई जाएगी और जो भी कोविड मरीज जो अस्पताल में इलाज कराने आ रहा है सबसे पहले उसका आयुष्मान कार्ड देखा जाएगा यदि उसके पास कार्ड नहीं है और वो योजना के लिए पात्र है तो उसका तुरंत कार्ड बनाया जाएगा और मुख्यमंत्री कोविड उपचार योजना में उसको भर्ती किया जाएगा।

भोपाल में वर्तमान में इनमें से केवल 66 हॉस्पिटल ही आयुष्मान भारत के अंतर्गत पंजीकृत हैं शेष अस्पतालों को पंजीकृत करने के लिए आज कार्रवाई शुरू कर दी गई है ।इसके साथ ही सभी अस्पतालों में एक अलग डेस्क बनाई जाएगी जिसमें आयुष्मान मित्र के नाम से एक शासकीय और एक निजी अस्पताल का व्यक्ति उपस्थित रहेगा। इनके द्वारा कोई भी व्यक्ति जो इलाज के लिए आ रहा है सबसे पहले यह चेक किया जाएगा कि उसके पास आयुष्मान कार्ड है कि नहीं है और यदि आयुष्मान कार्ड धारक नहीं है और योजना के लिए पात्र है तो उसका तुरंत कार्ड बनाकर उसको एडमिट किया जाएगा और इसके साथ ही उसको उस योजना का लाभ दिया जाएगा । कलेक्टर श्री लवानिया ने कहा कि ऐसा व्यक्ति जो योजना के लिए पात्र है। उसको मुख्यमंत्री कोविड उपचार योजना का लाभ दिया जाए। मरीज का इलाज मुख्यमंत्री उपचार योजना के अंतर्गत निःशुल्क किया जाएगा । इसके लिए समस्त पैकेज शासन द्वारा निर्धारित कर दिए गए हैं इसके अतिरिक्त कोई अन्य चार्ज संबंधित अस्पतालों द्वारा नहीं लिया जाएगा।
इसके साथ ही सभी अस्पतालों के लिए अलग से नोडल अधिकारी भी बनाए गए हैं जो संबंधित अस्पतालों से निरंतर संपर्क में रहेंगे और यह निर्धारित करेंगे कि किसी व्यक्ति से आयुष्मान योजना के अंतर्गत मरीज से अतिरिक्त कोई बिल तो नहीं किया जा रहा है, इसकी सतत मॉनिटरिंग की जाएगी और इसके लिए अलग सेल बनाकर लगातार संबंधित मरीजों की एंट्री भी की जाएगी।
बैठक में डीआईजी श्री इरशाद वली , नगर निगम कमिश्नर श्री कोलसानी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं अन्य अस्पतालों के संचालक और उनके प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article