जंगल में चल रहा था अवैध महुआ लाहन का कारोबार, दमुआ पुलिस ने 12 टन लाहन किया नष्ट | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

जंगल में चल रहा था अवैध महुआ लाहन का कारोबार, दमुआ पुलिस ने 12 टन लाहन किया नष्ट | New India Times

अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं एसडीओपी जुन्नारदेव के मार्गदर्शन में दमुआ थाना पुलिस ने मुखबिर की सटीक सूचना पर कार्रवाई करते हुए 12,000 किलोग्राम (12 टन) अवैध महुआ लाहन को मौके पर ही नष्ट कर दिया।

थाना प्रभारी प्रमोद सिरसाम ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को मुखबिर के माध्यम से सूचना मिली थी कि ग्राम हरियागढ़ के जंगल में बड़े पैमाने पर अवैध कच्ची शराब बनाने की तैयारी चल रही है।

सूचना को गंभीरता से लेते हुए दमुआ थाना पुलिस टीम तत्काल ग्राम हरियागढ़ के जंगल में नाले के किनारे पहुंची और दबिश दी। पुलिस की अचानक हुई कार्रवाई से अवैध कारोबारियों में हड़कंप मच गया।

मौके पर ही नष्ट किया गया महुआ लाहन

तलाशी के दौरान जंगल में छिपाकर रखा गया भारी मात्रा में महुआ लाहन बरामद हुआ, जिसका वजन लगभग 12,000 किलोग्राम (12 टन) आंका गया। आबकारी नियमों का पालन करते हुए पुलिस टीम ने मौके पर ही पूरे महुआ लाहन को नष्ट कर दिया।

अवैध शराब का निर्माण, परिवहन और विक्रय करने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। इस सफल कार्रवाई में थाना प्रभारी प्रमोद सिरसाम एवं उनकी पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.