डूंगरिया में 15 वर्षों से मंगल भवन का कार्य पड़ा हुआ है अधूरा, जिम्मेदार क्यों नहीं देते ध्यान, भवन निर्माण की राशि आखिर कहां गई??? | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

डूंगरिया में 15 वर्षों से मंगल भवन का कार्य पड़ा हुआ है अधूरा, जिम्मेदार क्यों नहीं देते ध्यान, भवन निर्माण की राशि आखिर कहां गई??? | New India Times

जनपद पंचायत जुन्नारदेव अंतर्गत ग्राम पंचायत डूंगरिया नंबर 4 में भवन का लगभग 15 वर्षों से कार्य अधूरा पड़ा हुआ है जिस पर जिम्मेदार भी ध्यान नहीं दे रहे हैं. पंचायत द्वारा मंगल भवन निर्माण किया गया था परंतु अंदर प्लास्टर नहीं है नाही फ्लोर बना है, खिड़की दरवाजों में जंग लगने को आया, कलर पेंट नहीं, भवन अपनी लापरवाही के चलते हालत खुद बयां कर रहा है फिर पंचायत द्वारा निर्माण की राशि कहां गई जोकि भवन निर्माण कार्य की थी लापरवाही के चलते भवन खंडहर जैसा लग रहा है. भवन की राशि कहां गई जिससे कि अधूरा कार्य 15 वर्षों से लापरवाही के चलते पड़ा हुआ है. शासन प्रशासन को ऐसे मामलों पर गंभीरता से लेने की आवश्यकता है जिससे कि लापरवाही बरतने वालों के विरुद्ध कार्यवाही हो सके.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article