गोवंश मांस प्रकरण में अकोट शहर पुलिस की कार्रवाई, दो आरोपी हिरासत में; 430 किलो मांस सहित ₹1.08 लाख का मुद्देमाल जब्त | New India Times

ज़फ़र खान, अकोट/अकोला (महाराष्ट्र), NIT:

अकोट शहर पुलिस ने गोवंश मांस रखने के मामले में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लगभग 430 किलो गोवंश मांस सहित कुल 1 लाख 8 हजार 700 रुपये का मुद्देमाल जब्त किया है।

पुलिस के अनुसार, 28 सितंबर 2026 को पुलिस थाना क्षेत्र में पेट्रोलिंग के दौरान मिली गोपनीय सूचना के आधार पर शौकत अली चौक, अकोट में कार्रवाई की गई। इस दौरान आरोपी मो. हयाद शेख मुनीर (उम्र 75 वर्ष), निवासी अंजनगांव नाका, आंबोली वेस, अकोट, हाल मुकाम कुरैशी नगर, अकोट तथा मोहम्मद असलम मोहम्मद अंसार (उम्र 31 वर्ष), निवासी कुरैशी नगर, शौकत अली चौक, अकोट को हिरासत में लिया गया।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लगभग 430 किलो गोवंश मांस, जिसकी अनुमानित कीमत 1 लाख 7 हजार 500 रुपये है, एक वजन कांटा जिसकी कीमत करीब 500 रुपये, आधा किलो का वजन करीब 300 रुपये, मांस काटने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली लोहे की छुरी करीब 300 रुपये तथा लकड़ी का ठोकला करीब 100 रुपये, इस प्रकार कुल 1 लाख 8 हजार 700 रुपये का मुद्देमाल पंचों के समक्ष पंचनामा तैयार कर जब्त किया।

इस मामले में शिकायतकर्ता की लिखित शिकायत के आधार पर अकोट शहर पुलिस स्टेशन में अपराध क्रमांक 775/2026 के तहत प्राणी संरक्षण अधिनियम की धारा 5, 5(क), 9(अ) तथा भारतीय न्याय संहिता की धारा 325, 3(5) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्री अर्जित चांडक, अपर पुलिस अधीक्षक श्री चंद्रकांत रेड्डी, सहायक पुलिस अधीक्षक एवं उपविभागीय पुलिस अधिकारी, अकोट श्री निखिल पाटील तथा अकोट शहर पुलिस स्टेशन के पुलिस निरीक्षक श्री किशोर जुनघरे के मार्गदर्शन में की गई।

कार्रवाई में पुलिस उपनिरीक्षक अविनाश मोहिते, पुलिस उपनिरीक्षक निलेश बारहाते, एएसआई हिमत दांडी, पुलिस हेड कॉन्स्टेबल नरेंद्र जाधव, कपिल राठोड़, सुबोध खंडारे तथा नितेश सोलंके ने सहभाग लिया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.