डॉ. प्रांजल काशिव को सिडनी में मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मान, 2400 से अधिक शोध पत्रों में हासिल किया प्रथम स्थान | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

डॉ. प्रांजल काशिव को सिडनी में मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मान, 2400 से अधिक शोध पत्रों में हासिल किया प्रथम स्थान | New India Times

ऑल इज़ वेल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, बुरहानपुर के कंसल्टेंट नेफ्रोलॉजिस्ट एवं किडनी ट्रांसप्लांट फिजिशियन डॉ. प्रांजल काशिव को सिडनी में आयोजित अंतरराष्ट्रीय समारोह में चिकित्सा जगत में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय सम्मान से नवाजा गया। उनकी इस उपलब्धि से अस्पताल से जुड़े चिकित्सकों सहित बुरहानपुर के चिकित्सा जगत में हर्ष का माहौल है।

डॉ. प्रांजल काशिव को सिडनी में मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मान, 2400 से अधिक शोध पत्रों में हासिल किया प्रथम स्थान | New India Times

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दुनिया भर से प्राप्त 2400 से अधिक शोध पत्रों में डॉ. प्रांजल काशिव के शोध पत्र को प्रथम स्थान मिला है। 22 सितंबर को सिडनी, ऑस्ट्रेलिया में आयोजित अंतरराष्ट्रीय समारोह में द ट्रांसप्लांट सोसाइटी (TTS) एवं इंडियन सोसाइटी ऑफ ऑर्गन ट्रांसप्लांट (ISOT) द्वारा उन्हें प्रतिष्ठित ‘ला रेनॉन इंटरनेशनल बेसिक एंड क्लिनिकल साइंसेज मेंटी-मेंटर अवार्ड 2026’ प्रदान किया गया।

डॉ. प्रांजल काशिव को यह सम्मान उनके द्वारा प्रस्तुत शोध पत्र (एब्स्ट्रैक्ट) ‘गाइडलाइन्स फॉर स्वैप ट्रांसप्लांट’ के लिए प्रदान किया गया है। इस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के लिए भारत से करीब 400 तथा दुनियाभर से 2000 से अधिक शोध पत्र प्राप्त हुए थे। चयन समिति ने 2400 से अधिक प्रस्तुतियों में डॉ. प्रांजल काशिव के शोध को सर्वश्रेष्ठ मानते हुए प्रथम स्थान के लिए चयनित किया।

वर्तमान में डॉ. प्रांजल काशिव ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल में नेफ्रोलॉजी विभागाध्यक्ष के रूप में सेवाएं दे रहे हैं तथा अस्पताल के किडनी ट्रांसप्लांट कार्यक्रम का संचालन कर रहे हैं।

डॉ. काशिव की इस उपलब्धि पर ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल के प्रबंध निदेशक श्री कबीर चौकसे, कार्यकारी निदेशक श्रीमती देवांशी चौकसे सहित पूरे हॉस्पिटल प्रबंधन एवं स्टाफ ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.