रक्षक बने लुटेरे, 5 पुलिस कर्मियों ने मजदूरों से मारपीट कर 4 लाख रुपये लूटे, अपर पुलिस अधीक्षक ने दिए जांच के आदेश | New India Times

गुलज़ार अहमद, मैनपुरी ( यूपी ), NIT; ​
रक्षक बने लुटेरे, 5 पुलिस कर्मियों ने मजदूरों से मारपीट कर 4 लाख रुपये लूटे, अपर पुलिस अधीक्षक ने दिए जांच के आदेश | New India Timesउत्तर प्रदेश में योगी सरकार बनने के बाद भी पुजहाँ अपराध रोकने में नाकाम होती दिख रही है वही योगी सरकार की उत्तरप्रदेश पुलिस जिनकी जिम्मेदारी  अपराध रोकने की है खुद लूट करने में लग गई है।​रक्षक बने लुटेरे, 5 पुलिस कर्मियों ने मजदूरों से मारपीट कर 4 लाख रुपये लूटे, अपर पुलिस अधीक्षक ने दिए जांच के आदेश | New India Timesशुक्रवार सुबह मैनपुरी के कुछ गरीब परिवार पंजाब से मज़दूरी कर मज़दूरी के पैसे लेकर वापस मैनपुरी आरहे थे तभी घिरोर थाने की पुलिस के कुछ सिपाहीयों ने इनकी गाड़ी रुकवा कर इनसे मारपीट शुरू कर दी और इनके मज़दूरी के 4लाख रुपये छीन लिये इस मारपीट के दौरान मजदूर महिला ने दवेंदर कुमार नाम के सिपाही का नेम प्लेट भी तोड़ लिया..और उस नेम प्लेट को लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय शिकायत करने  पहुँच गये.. 

आज सुबह पंजाब से मजदूरी करके लौट रहे मैनपुरी के कुछ परिवार अपने घर लौट रहे थे तभी मैनपुरी थाना घिरोर चौकी के 5 पुलिस कर्मियों ने इनकी गाड़ी रुकवा कर इनसे मार पीट की और मजदूरी के सारे पैसे जो करीब 4 लाख रूपए थे वो भी लूट लिये ऐसे में बड़ा सवाल उठता है जिन पुलिस कर्मियों से जनता अपनी सुरक्षा की उम्मीद करती है अगर वो ही लुटेरी हो तो आम जनता की सुरक्षा कौन करेगा। ​रक्षक बने लुटेरे, 5 पुलिस कर्मियों ने मजदूरों से मारपीट कर 4 लाख रुपये लूटे, अपर पुलिस अधीक्षक ने दिए जांच के आदेश | New India Times
पंजाब से मजदूरी करके बापस मैनपुरी आ रहे मजदूरों की टोली से पुलिस ने मारपीट कर लूटे 4 लाख, लूट के दौरान हाथापाई में एक मजदूर महिला ने झपट कर लूट में शामिल दवेंदर कुमार पुलिस कर्मी की नेमप्लेट उखाड़ ली , लूट के दौरान हाँथ आयी नेम प्लेट लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुचे मजदूर, अपर पुलिस अधीक्षक को दिया शिकायती पत्र, पूरा मामला मैनपुरी के थाना घिरोर पुलिस चौकी के पास का  बताया जा रहा है 
अपर पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश ने पूरे मामले की जांच सी.ओ भोंगाव को दे दी है

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.