वर्षों बीत गए नहीं बनी सड़क, हो रही हैं दुर्घटनाएं | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

वर्षों बीत गए नहीं बनी सड़क, हो रही हैं दुर्घटनाएं | New India Times

जुन्नारदेव विकास खण्ड के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत मालीसगनिया क्षेत्र की सड़क का नव निर्माण नहीं किये जाने से ग्राम वासियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस सडक मार्ग पर दोपहिया वाहन चलाना जान जोखिम में डालने से कम नहीं है। क्षेत्रीय लोगों ने कहा की सड़क निर्माण के लिए कई बार सरपंच सचिव से मांग की गई किन्तु अब तक सड़क निर्माण के लिए कोई आवश्यक कार्यवाही नहीं की गई। यह सड़क मार्ग मालिसगनिया राका बर्रा पठनिया उमराडी पनारा बिलावर सहित दमुआ छिंदवाडा मुख्य मार्ग को जोड़ने में सहायक है। इस सड़क मार्ग का नव निर्माण शीघ्र ही कराए जाने की मांग क्षेत्रीय लोगों ने की है.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.