दादा-नाना बन चुके 60 साल के इस बुजुर्ग पर चढ़ा दूसरी शादी का खुमार | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

दादा-नाना बन चुके 60 साल के इस बुजुर्ग पर चढ़ा दूसरी शादी का खुमार | New India Times

दादा-नाना बन चुके 60 साल के इस बुजुर्ग पर चढ़ा दूसरी शादी का खुमार, 11 हजार वोल्टेज वाली बिजली के खंभे पर चढ़कर किया हंगामा, विद्युत सब स्टेशन की सूझ- बूझ से टला बड़ा हादसा. बुढ़ापे में दूसरी शादी करने वाले बुजुर्गों की अब तक आपने तमाम खबरें पढ़ी होंगी, मगर राजस्थान के धौलपुर में दूसरी शादी के नाम पर एक वृद्ध व्यक्ति ने जो हड़कंप मचाया उसे सुन कर शायद आप हक्के-बक्के रह जाएँ. राजस्थान के धौलपुर जिले में ऐसा ही एक मामला सामने आया है जहां पांच बच्चों का एक पिता, जिसकी उम्र 60 साल है और जो दादा-नाना भी बन चुका है, दूसरी शादी की मांग को लेकर बिजली के खंभे पर चढ़ गया। वह 11 हजार वोल्टेज की बिजली लाइन के पोल पर चढ़ गया था, जिससे बड़ा हादसा हो सकता था। हालांकि उसके घरवालों ने तुरंत ही स्थानीय बिजली स्टेशन के कर्मचारियों को इस बारे में सूचित कर दिया था, जिसके बाद उन्होंने बिजली का कनेक्शन काट दिया था। इस तरह कोई बड़ा हादसा होने से बच गया. परिजनों और ग्रामीणों के काफी समझाने के बाद बजुर्ग बिजली के खंभे से नीचे उतरा, जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। इस मामले की सूचना पुलिस को भी मिली है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो पर संज्ञान लेते हुए पुलिस ने जांच की तो पाया गया कि बुजुर्ग अपनी दूसरी शादी के लिए घर वालों पर दबाव बनाने के मकसद से बिजली के खंभे पर चढ़ गया था. प्राप्त जानकारी के मुताबिक, बुजुर्ग व्यक्ति की पत्नी की मौत चार साल पहले हो गई थी, उसके पांच बच्चे हैं, तीन लड़के और दो लड़कियां। घर में कई नाती-पोते भी हैं लेकिन पत्नी के निधन के बाद अकेलेपन का हवाला देते हुए उसने दूसरी शादी की जिद पकड़ ली, जिसके लिए उसके घर वाले तैयार नहीं हो रहे थे। आखिरकार उसने घर वालों को मनाने के लिए ये तरीका अपना लिया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article