जिला पंचायत उपाध्यक्ष ने जनकल्याण योजनाओं से कराया ग्रमीणों को अवगत | New India Times

पीयूष मिश्रा, सिवनी ( मप्र ), NIT; ​जिला पंचायत उपाध्यक्ष ने जनकल्याण योजनाओं से कराया ग्रमीणों को अवगत | New India Timesघंसौर विकासखण्ड की ग्राम पंचायत दिवारी में जिला पंचायत सिवनी के लोकप्रिय जिला पंचायत उपाध्यक्ष चंद्र शेखर जयंत चतुर्वेदी ने दिन भर पंचायत भवन में बैठकर जन मानस की समस्याओं का निराकरण किया , शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।​जिला पंचायत उपाध्यक्ष ने जनकल्याण योजनाओं से कराया ग्रमीणों को अवगत | New India Timesग्रामसभा सशक्तिकरण हेतु ग्रामसभा के नियमों की जानकारी दी। स्वच्छ भारत मिशन , प्रधानमंत्री आवास , मनरेगा एवं स्वास्थ्य विभाग , महिला बाल विकास विभाग की योजनाओं की जानकारी भी दी गई । 2 जुलाई को सारे मप्र में होने जा रहे वृक्षारोपण कार्यक्रम की लोगों को जानकारी दी गई एवं अधिक से अधिक संख्या में पौधरोपण के लिए प्रोत्साहित किया और नये पौधरक्षक तैयार किये।​जिला पंचायत उपाध्यक्ष ने जनकल्याण योजनाओं से कराया ग्रमीणों को अवगत | New India Timesसमस्त ग्राम पंचायत में पैदल भ्रमण कर सभी पेयजल स्त्रोतों को देखा एवं 14वे वित्त से समस्त ग्राम पंचायत में पाइप लाइन विस्तारीकरण के निर्देश दिये जहां phe के श्री मेहरा , जनपद के श्री पारे ,सरपंच मनोज जी , सचिव , रोजगार सहायक , अन्य विभागों के अधिकारी कर्मचारी एवं सैंकड़ों की संख्या में ग्राम वासी उपस्थित थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.