भैरू सिंह राजपुरोहित, दाहोद (गुजरात), NIT;
देश में अग्रणी गति से गतिमान सेवा कार्यो को समर्पित संगठन नरेंद्र मोदी मोर्चा की गुजरात इकाई के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र डोरवाल के निर्देश पर आज गुजरात के दाहोद जिला कार्यकारणी का विस्तार और मीटिंग का आयोजन किया गया।
दाहोद जिला अध्यक्ष गायत्री बेन मनोज गोहिल ने जिला कार्यकारणी का विस्तार करते हुए जिला प्रभारी राकेश भाई, उपाध्यक्ष भूरा भाई, राधा बेन, महासचिव रविंद्र सिंह, विनोद भाई, सचिव मुकेश भाई,रफीक भाई, सदस्य्ता प्रभारी महेश कुमार, नश्रुदीन शेख, मिडिया प्रभारी जितेंद कुमार, प्रवक्ता जमुनाबेन को नियुक्त कर नरेंद्र मोदी मोर्चा की रीति नीति से अवगत्त करवाते हुए सक्रीय रूप से समाज हितार्थ कार्य करने का आग्रह किया।
जिला टीम के गठन पर राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष सिंह राजपूत, राष्ट्रीय संगठन प्रभारी राजीव रंजन, राजस्थान से हितेश गौतम, चन्दन पारासर, हिमानी जोली, अशोक बटवाल, विजया पारीक, रीटा सिंह, डॉ ममता तिवारी, युगल नारायण, विशाल भरद्वाज सहित नरेंद्र मोदी मोर्चा टीम के पदाधिकारियों ने बधाई दी।
