जानवर चराने गये किशोरों का 3 दिन बाद भी नहीं लगा सुराग; मगरमच्छों के भय से गोताखोरों ने किया नदी में जाने से इंकार | New India Times

गुलज़ार अहमद, मैनपुरी ( यूपी ), NIT; ​जानवर चराने गये किशोरों का 3 दिन बाद भी नहीं लगा सुराग; मगरमच्छों के भय से गोताखोरों ने किया नदी में जाने से इंकार | New India Times
जसराजपुर में रविवार को सांय नदी में नहाने गये दो बच्चों की डूब जाने के बाद प्रशासन द्वारा काफी देर तक गोताखोरों के साथ कांटें आदि डालकर बच्चों के शवों की तलाश की गयी लेकिन दोनों बच्चों का कोई पता नहीं चल सका है। ​जानवर चराने गये किशोरों का 3 दिन बाद भी नहीं लगा सुराग; मगरमच्छों के भय से गोताखोरों ने किया नदी में जाने से इंकार | New India Timesमिली जानकारी के अनुसार रविवार की सायं थाना क्षेत्र के ग्राम जसराजपुर निवासी 10 वर्षीय अमन पुत्र ह्देश कठेरिया व विकास कठेरिया पुत्र आजाद घर से 10 बजे जानवरों को पानी पिलाने काली नदी गये थे। जानवरों को पानी पीने के लिय छोड़ने पर दोनों किशोर काली नदी में किनारे पर ही नहाने लगे। किशोरों के अचानक बचाव-बचाव चिल्लाने पर उसके साथ गये रवि कठेरिया पुत्र अवधेश ने दोनों को बचाने का काफी प्रयास किया। जब वह दोनो को बचा पाने में असफल रहा तो उसने गांव जाकर दोनों बच्चों के नदी में डूबने की बात बताई। आनन फानन में ग्राम जसराजपुर व नूरमपुर के सैकडों लोग बच्चों को बचाने वहां पहुंच गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने रात्रि 8 बजे तक नदी में काटें आदि फेंककर बच्चों के शवों को तलाशने का काफी प्रयास किये। रात्रि में बचाव कार्य जारी न रह सका। प्रातः काल एसडीएम संदीप कुमार, एसआई बलवान सिंह यादव ने गोताखोरों को बुलाकर दोनों बच्चों के शवों को तलाशने का कार्य शुरू कराया। गोताखोरों द्वारा नदी के ज्यादा अंदर जाने से इंकार कर दिये जाने पर नाव का सहारा लेकर नदी में काटें व जाल डालकर दोनों किशोरों की तलाश की गयी। गांव वालों ने बताया कि काली नदी में बडी संख्या में मगरमच्छ हैं इस कारण गोताखोरों ने नदी में जाने से इंकार कर दिया। प्रशासन ने दोनों बच्चों की तलाश में नदी के किनारे किनारे लगभग दो किमी तक तलाश की। शवों के न मिल पाने पर प्रशासन ने भी हाथ खड़े कर दिये हैं। समाचार लिखे जाने तक गांव वाले दोनों किशोरों की तलाश में जुटे हुये हैं।​जानवर चराने गये किशोरों का 3 दिन बाद भी नहीं लगा सुराग; मगरमच्छों के भय से गोताखोरों ने किया नदी में जाने से इंकार | New India Times इस सबंध में एसडीएम संदीप कुमार ने बताया कि स्थानीय गोताखोरों द्वारा मगरमच्छों के डर से नदी में जाने से इंकार करने पर पुलिस अधीक्षक राजेश एस से पीएसी आगरा, इटावा एवं फर्रूखावाद से स्पेशल गोताखोरों को बुलाये जाने को कहा गया है। जैसे ही पीएसी के गोताखोर आ जायेंगे वैसे ही तुरन्त उनसे तलाशी का काम कराया जायेगा। उन्होंने बताया कि पीड़ित परिवार को मुख्यमंत्री स्तर से सहायता दिलाये जाने के लिये आवेदन ले लिये गये हैं, जिन्हें जिलाधिकारी को भेजा जायेगा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.