बुंदेलखंड कॉटेज हॉरर फिल्म का ट्रेलर यू ट्यूब पर आया | New India Times

अरशद आब्दी, ब्यूरो चीफ, झाँसी (यूपी), NIT:

बुंदेलखंड कॉटेज हॉरर फिल्म का ट्रेलर यू ट्यूब पर आया | New India Times

हैदर अली ने बताया कि उनकी आने वाली फिल्म बुंदेलखंड कॉटेज का ट्रेलर यू ट्यूब पर आ गया है जिसे दर्शकों ने बहुत पसंद किया है। हैदर अली ने इस फ़िल्म में पुलिस का किरदार निभाया है। इसके डायरेक्टर समीर खान जी हैं। इस फ़िल्म की शूटिंग झाँसी के BKD कॉलेज, निगम हॉस्पिटल, कुँवर होटल आदि जगह हुई है।

बुंदेलखंड कॉटेज हॉरर फिल्म का ट्रेलर यू ट्यूब पर आया | New India Times

इस फ़िल्म में बुंदेलखंड के बहुत से कलाकार काम कर रहे हैं, जिसमें से मैं भी पुलिस का रोल कर रहा हूँ। इससे पहले भी मैं शहीद चन्द्र शेखर आज़ाद में ब्रिटिश पुलिस का रोल कर चुका हूँ जिसके डायरेक्टर मुम्बई के राजेश मित्तल जी हैं जो 34 फिल्में बना चुके हैं। समीर खान जी के साथ ये मेरी तीसरी फ़िल्म है और मेरे कैरियर की 5वीं फ़िल्म है। आप जल्द ही इसे सिनेमा हॉल, यू ट्यूब चैनल और कोई चैनल खरीदता है तो टीवी चैनल पर भी देखेंगे। इस फ़िल्म में BKD कॉलेज के प्रिंसिपल बाबूलाल तिवारी जी, आरिफ़ शैडोली और नवीन शुक्ला जी ने भी मुख्य भूमिका निभाई है। इस फ़िल्म में समीर खान, हैदर अली, भुवनेश झा, मयंक द्विवेदी, ज्योति वर्मा, श्वेता चौबे, धमेंद्र, गजराज परिहार, इम्तियाज अली, मोनिका, अंकिता राजपूत, अस्मिता, ए के श्रीवास्तव, तेजस्व प्रताप, अमन खान, अरशद आब्दी, आयुष, अनिल मौर्य आदि कलाकारों ने काम किया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article