संदीप शुक्ला, ब्यूरो चीफ, ग्वालियर (मप्र), NIT:

डॉ. भगवत सहाय शासकीय महाविद्यालय, ग्वालियर में मध्य प्रदेश शासन एवं उच्च शिक्षा विभाग के दिशा-निर्देशों के तहत ‘सेवा संकल्प अभियान-2026’ के अंतर्गत ‘सेवा मेरा योगदान’ अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. मीना श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में हुआ।
इस अवसर पर महाविद्यालय में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत शपथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्राचार्य डॉ. मीना श्रीवास्तव ने उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने तथा समाज में नशा मुक्ति का संदेश पहुंचाने की शपथ दिलाई। कार्यक्रम का संचालन नोडल अधिकारी योगेंद्र जैन, डॉ. अमित शर्मा, प्रो. आपूर्वी जैन, एनसीसी प्रभारी लेफ्टिनेंट डॉ. रजनी सिंह एवं एनएसएस अधिकारी डॉ. अशोक बरैया के नेतृत्व में किया गया।
इसके बाद महाविद्यालय परिसर में वृहद स्वच्छता अभियान चलाया गया। विद्यार्थियों, शिक्षकों और कर्मचारियों ने परिसर की साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। इसके साथ ही नशा मुक्ति और स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से महाविद्यालय परिसर से जागरूकता रैली निकाली गई।
प्राचार्य डॉ. मीना श्रीवास्तव ने कहा कि नशा मुक्ति और स्वच्छता स्वस्थ समाज एवं मजबूत राष्ट्र की नींव हैं। ‘सेवा मेरा योगदान’ जैसे अभियान युवाओं में श्रम की महत्ता और सामाजिक दायित्वों के प्रति प्रतिबद्धता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
कार्यक्रम में डॉ. जे.पी. सिंह, डॉ. जे.पी. गुप्ता, डॉ. अरुण उपाध्याय, डॉ. विजय गंभीर, डॉ. रामसेवक चाक, डॉ. रघुराज सिंह, डॉ. एल.एम. आहूजा, डॉ. अशोक बरैया, डॉ. नरेश सिंह, डॉ. कमल किशोर, डॉ. नरेन्द्र भारद्वाज, डॉ. महेश तिवारी, डॉ. मनोज गुप्ता, डॉ. राजीव शर्मा, श्रीमती आपूर्वी जैन सहित महाविद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी, छात्र-छात्राएं एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

