राशन में 100 करोड़ का घोटाला : वोट चोरी को लेकर जागरूकता की मांग | New India Times

नरेन्द्र कुमार, ब्यूरो चीफ़, जलगांव (महाराष्ट्र), NIT:

राशन में 100 करोड़ का घोटाला : वोट चोरी को लेकर जागरूकता की मांग | New India Times

जलगांव जिले के जामनेर ब्लॉक में सार्वजनिक राशन वितरण में 100 करोड़ रुपए के घोटाले की जांच की मांग की गई है। दिलीप खोड़पे प्रतिष्ठान के गौरव ने जिलाधिकारी को शिकायत पत्र लिखकर वितरण में छिपे अज्ञात अनाज चोरों को संरक्षण देने वाले सरकारी अफसरों को कठघरे में खड़ा कर दिया है। जनता के बीच जागरूकता के लिए गौरव ने जामनेर में एनीमेशन बैनर पब्लिक किए हैं। देवेन्द्र फड़नवीस सरकार ने खाद्य सुरक्षा कानून तहत गरीबों को मिल रहे मुफ़्त अनाज के कार्ड का राशन कोटा कम करने का सितम ढाना शुरू कर दिया है।

राशन में 100 करोड़ का घोटाला : वोट चोरी को लेकर जागरूकता की मांग | New India Times

ज्ञात हो कि किसी भी पार्टी के सिटिंग विधायक के प्रतिक्रियावादी संगठन को पालने पोसने के लिए सरकारी महकमों से संबल लिया जाता है बदले में लोकल विधायक अफ़सरों को संरक्षण देता है। एनसीपी शरदचन्द्र पवार के किसान सेल ब्लॉक अध्यक्ष के रूप में शिंगाईत के पूर्व सरपंच श्री सुभाष भास्कर पाटिल को मनोनीत किया गया। दिलीप खोड़पे के हाथों पाटिल को पत्र दिया गया मौके पर के एस पाटिल राजेंद्र चौधरी गोपाल राजपूत यश पाटिल मौजूद रहे।

SIR जागरूकता का अभाव :
वोटर विशेष निरीक्षण अभियान के अंतर्गत महाराष्ट्र में कुल 09 करोड़ 80 लाख वोटर्स में से 02 करोड़ 07 लाख वोटर्स के नाम काट दिए गए है। सूत्रों के मुताबिक फॉर्म 7 का प्रचंड मात्रा में दुरुपयोग किया गया है। गैर हाजिर और शिफ्टेड श्रेणी के तहत सबसे ज्यादा नाम शहरी बूथों से काटे गए हैं। सारा खेल BLO’s और विश्वगुरु का किया बताया जा रहा है। राज्य की 85 विधानसभा सीट पर 75% यानी 1 करोड़ 17 लाख वोट फॉर्म 7 से शिफ्टिंग ओर अब्सेंट श्रेणी के शिकार है।

CEC net सॉफ्टवेयर से ERO , DEO , CEO के अधिकार ख़त्म करने वाली सीमा खन्ना को मादी शर्मा के रूप में याद रखा जाना चाहिए। राहुल गांधी द्वारा सबूतो के साथ चुनाव आयोग की वोट चोरी पकड़ी जाने पर Gen Z के लिए फॉर्म 6 में रिफॉर्म कर दिया गया है। संविधान प्रेमी लोग विपक्ष से मांग कर रहे हैं कि SIR प्रक्रिया के बारे में जनता के बीच सघन जागरूकता अभियान चलाए।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.