अलीराजपुर में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने दरगाह परिसर में चलाया स्वच्छता अभियान | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

New India Times

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, राष्ट्रीय अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा कुंवर बासित अली, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष इब्राहीम शैरानी, कैबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान एवं जिला अध्यक्ष मकू परवाल के निर्देश पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान तथा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा अलीराजपुर द्वारा टंकी ग्राउंड स्थित हजरत दाद मोहम्मद शाह टंकी वाले बाबा की दरगाह परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया।

अलीराजपुर में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने दरगाह परिसर में चलाया स्वच्छता अभियान | New India Times

इस अवसर पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने दरगाह परिसर की साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया तथा धार्मिक एवं सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने का संकल्प लिया।

अलीराजपुर में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने दरगाह परिसर में चलाया स्वच्छता अभियान | New India Times

भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के सूफी संवाद महाअभियान के प्रदेश सह-प्रभारी सूफी रमीज़ बाबा चिश्ती ने बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान और महात्मा गांधी जी की जयंती के अवसर पर यह स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। धार्मिक स्थलों, सार्वजनिक स्थानों एवं अपने आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा समाज में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए निरंतर ऐसे अभियान चलाए जाएंगे।

इस अवसर पर अल्पसंख्यक मोर्चा भाजपा एवं मुस्लिम युवा कार्यकर्ताओं में तनवीर शेख, करीम खान, इमरान खान ईमू, इमरान भीम, इमरान मकरानी, यासिर मंसूरी, वसीम मकरानी, साबिर खत्री आदि उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.