पूर्व केंद्रीय मंत्री सुभाष महरिया के निर्देशन में सीकर जिला मुख्यालय सहित ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर निकलेंगे ट्रैक्टर रैलियां, ग्राम सभाओं में लिये जाएंगे तीनों कृषि कानूनों को निरस्त करने के प्रस्ताव | New India Times

अशफाक कायमखानी, ब्यूरो चीफ, सीकर (राजस्थान), NIT:

पूर्व केंद्रीय मंत्री सुभाष महरिया के निर्देशन में सीकर जिला मुख्यालय सहित ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर निकलेंगे ट्रैक्टर रैलियां, ग्राम सभाओं में लिये जाएंगे तीनों कृषि कानूनों को निरस्त करने के प्रस्ताव | New India Times
फाइल फोटो

संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर सीकर जिला संयुक्त किसान मोर्चा व भारतीय किसान यूनियन द्वारा गणतंत्र दिवस पर मंगलवार को सीकर मुख्यालय एवं ग्राम पंचायत मुख्यालय पर ट्रैक्टर रैली एवं ग्राम सभाओं में तीनों काले कृषि कानूनों को निरस्त करने हेतु प्रस्ताव लिए जाएंगे।
सीकर जिला संयुक्त किसान मोर्चा के बी एल मील ने बताया कि पूर्व केंद्रीय मंत्री सुभाष महरिया के निर्देशन में सीकर जिला संयुक्त किसान मोर्चा के तत्वाधान में गणतंत्र दिवस मंगलवार प्रातः 11.30 बजे पिपराली चौराहे से गोकुलपुरा तिराहा, जयपुर रोड ,बजरंग कांटा, दो नंबर डिस्पेंसरी, जाट बाजार, कल्याण सर्किल, डाक बंगला, पुलिया होते हुए नवलगढ़ रोड पर तिरंगा लगाकर ट्रैक्टर रैली निकालेंगे।
इसके साथ ही जिले के ग्राम पंचायत मुख्यालय एवं ग्रामों में भी किसान ट्रैक्टर रैली निकालेंगे।
गणतंत्र दिवस को होने वाली विशेष ग्राम सभाओं में केंद्र सरकार द्वारा पारित तीनों तीनों काले कृषि कानूनों को निरस्त करने हेतु प्रस्ताव लिए जाएंगे।

भारतीय किसान यूनियन प्रदेश अध्यक्ष झाबर सिंह घोसल्या, संरक्षक पूरणमल सुंडा, बी एल मील, दिनेश सिंह जाखड़, दौलतपुरा सरपंच दिनेश आर्य, भरत सिंह बगड़िया पिपराली, मदन भामू, जे. पी.थोरासी, रविकांत तिवाड़ी, वेद प्रकाश राय, जसवीर सिंह भूकर, सुभाष फगेड़िया, सरपंच रामकुमार पचार, सांवरमल मैलासी, एडवोकेट जयंत ओला कुड़ली, रतन सिंह पिलानिया, डूंगर कुड़ली, एडवोकेट श्रवन फगेड़िया, विजेंद्र काजला, धर्मेंद्र मूंड, वेद प्रकाश राय, सतपाल फगेड़िया, कुदन सरपंच प्रतिनिधि सुल्तान सिंह सुंडा, महावीर काजला , बलवीर महरिया, सरपंच जेरठी, महेश हरदयालपुरा, अमित शर्मा शिवसिंहपुरा, शकील ठेकेदार, आमीन पठान, अनिल कुमावत पुरोहित का बास सहित अनेक लोग तैयारी में जुटे हुए हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.