खेत में मिर्च तोड़ने गई महिला की करंट लगने से मौत, फेंसिंग तार में चिपकी मिली महिला | New India Times

राकेश यादव, ब्यूरो चीफ, सागर (मप्र), NIT:

खेत में मिर्च तोड़ने गई महिला की करंट लगने से मौत, फेंसिंग तार में चिपकी मिली महिला | New India Times

देवरी विकास खंड के ग्राम सुना बीजागौर में खेत में मिर्च तोड़ने गई 55 वर्षीय महिला की करंट लगने से मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों में मातम छा गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराया और परिजनों को सौंप दिया।
मृतका के पुत्र कृष्ण कुमार कुर्मी ने पुलिस को दी सूचना में बताया कि उसकी मां प्रेम रानी पति कोमल कुर्मी (55) खेत में मिर्च तोड़ने गई थीं। कुछ देर बाद जब परिजन खेत पहुंचे तो प्रेम रानी फेंसिंग तार से चिपकी हुई मिलीं। बताया गया कि वह शौच के लिए खेत के दूसरे हिस्से में गई थीं।
जनपद सदस्य भगवान सिंह कुर्मी के अनुसार, कृष्ण कुमार ने फोन पर सूचना दी कि उसकी मां को करंट लग गया है। मौके पर पहुंचने पर प्रेम रानी फेंसिंग तार से चिपकी हुई मिलीं। बताया गया कि खेत में लगे विद्युत पंप का बिजली का तार टूटकर फेंसिंग तार के ऊपर गिर गया था, जिससे फेंसिंग तार में करंट प्रवाहित हो गया।
परिजन प्रेम रानी को बेहोशी की हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.