नवेगांव पुलिस की जुआ फड़ पर बड़ी कार्रवाई, 15 लाख से अधिक का मशरूका जब्त; 2 आरोपी गिरफ्तार, 8 फरार | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

जुन्नारदेव पुलिस अनुविभाग के नवेगांव थाना पुलिस ने जुए के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम बम्हनी रैय्यत में संचालित जुआ फड़ पर दबिश दी। पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया, जबकि आठ आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 6,300 रुपये नकद, ताश के पत्ते, तिरपाल, दो चार-पहिया वाहन और चार दो-पहिया वाहनों सहित कुल 15,06,300 रुपये का मशरूका जब्त किया।

मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक छिंदवाड़ा अजय पांडे के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशीष खरे एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) जुन्नारदेव श्रीमती सोनम पाटिल के मार्गदर्शन में नवेगांव पुलिस द्वारा जुआ एवं सट्टा गतिविधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में 09 सितंबर 2026 को नवेगांव थाना पुलिस को मुखबिर एवं आसूचना तंत्र के माध्यम से सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के ग्राम बम्हनी रैय्यत में सीताराम चौहान के खेत में आम के पेड़ के नीचे अवैध रूप से जुआ फड़ संचालित किया जा रहा है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और जुआ फड़ पर दबिश दी।

मौके से जब्त सामग्री

पुलिस ने मौके से जुआरियों के कब्जे एवं जुआ फड़ से निम्न सामग्री जब्त की—

  • नकदी एवं अन्य सामग्री: 6,300 रुपये नकद, ताश के पत्ते एवं एक तिरपाल।
  • चार-पहिया वाहन: एक अर्टिगा कार क्रमांक MP10 CA 7771 एवं एक बोलेरो वाहन क्रमांक MP48 BC 3044
  • दो-पहिया वाहन: चार मोटरसाइकिलें—स्प्लेंडर, शाइन, होंडा SP 125 तथा एक बिना नंबर की बैटरी वाली सफेद स्कूटी।

जब्त मशरूका की कुल कीमत 15,06,300 रुपये बताई गई है।

इस मामले में थाना नवेगांव में अपराध क्रमांक 192/2026 के तहत जुआ एक्ट की धारा 13 में प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है।

गिरफ्तार आरोपी

  1. शिवनाथ उड़के उर्फ शिवा, पिता चंदू उड़के, उम्र 42 वर्ष, निवासी ग्राम सिंदरई, थाना नवेगांव, जिला छिंदवाड़ा।
  2. दिनेश सिरसाम, पिता बस्तीराम सिरसाम, उम्र 42 वर्ष, निवासी ग्राम सरई दुनावा, थाना मुलताई, जिला बैतूल।

फरार आरोपियों की तलाश जारी

पुलिस के अनुसार कार्रवाई के दौरान निम्न आरोपी मौके से फरार हो गए—

  • सरवन कुशराम, पिता पन्नू कुशराम, निवासी धोबीघाट आंकिया, थाना नवेगांव।
  • सीताराम उर्फ महाराज चौहान, निवासी बम्हनी रैय्यत, थाना नवेगांव।
  • संतोष उर्फ भंगी यदुवंशी, निवासी खैरीजिंदा, थाना नवेगांव।
  • जगदीश, पिता काशीराम सूर्यवंशी, निवासी सरई, थाना मुलताई, जिला बैतूल।
  • दुर्गेश, निवासी दुनई, थाना मुलताई, जिला बैतूल।
  • ललित यदुवंशी, निवासी बिंदरई, थाना नवेगांव।
  • राजेश धुर्वे, निवासी मदनी, थाना नवेगांव।
  • गोलू उर्फ अजमत उर्फ भेडिया, पिता हनीफ खान, निवासी वार्ड नंबर 16, जुन्नारदेव।

फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमें जुटी हुई हैं।

इनकी रही सराहनीय भूमिका

पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक राजन उईके, प्रधान आरक्षक 169 जयप्रकाश सैयाम, प्रधान आरक्षक 336 शारदा, आरक्षक 900 रुमन सिंह, आरक्षक 152 सलाउद्दीन शेख, आरक्षक 1114 वीर सिंह एवं आरक्षक 1089 रामकिशोर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.